उत्तराखंड उपचुनाव में प्रचार करेंगी मायावती - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 22, 2024

उत्तराखंड उपचुनाव में प्रचार करेंगी मायावती


देहरादून : (मानवी मीडियाबसपा ने आगामी उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने 13 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। मंगलौर सीट पर हो रहे उपचुनाव में बसपा प्रमुख मायावती और उनके भतीजे आकाश आनंद चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। इनके अलावा पार्टी के अन्य नेता भी चुनाव प्रचार करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलौर विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को मतदान होगा। इस सीट से बसपा के टिकट पर सरवत करीम अंसारी विधायक चुने गए थे। अंसारी के निधन से यह सीट खाली हुई है। बसपा यहां पर काफी मजबूत मानी जाती है। 

पार्टी को लगता है कि अगर मेहनत की जाए तो दोबारा से यह सीट जीती जा सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलौर विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को मतदान होगा। इस सीट से बसपा के टिकट पर सरवत करीम अंसारी विधायक चुने गए थे। अंसारी के निधन से यह सीट खाली हुई है। बसपा यहां पर काफी मजबूत मानी जाती है। पार्टी को लगता है कि अगर मेहनत की जाए तो दोबारा से यह सीट जीती जा सकती है।


Post Top Ad