बदल सकते हैं यमुना प्राधिकरण के सीईओ - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 30, 2024

बदल सकते हैं यमुना प्राधिकरण के सीईओ


लखनऊ  (मानवी मीडिया)यमुना प्राधिकरण के सीईओ बदल सकते हैं। दरअसल, सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह सेवानिृत्त होने के बाद से लगातार 5 सालों तक सेवा विस्तार बढ़ता गया। अब उनका दोबारा से सेवा विस्तार करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार  को पत्र भेजा था। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र के भी सेवा विस्तार के लिए पत्र भेजा, लेकिन केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अफसर दुर्गाशंकर मिश्र के सेवा विस्तार के लिए इंकार कर दिया। अब ऐसे में सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि शायद यमुना प्राधिकरण के सीईओ का भी सेवा विस्तार नहीं हो पाएगा। वह आज से 5 साल पहले सेवानिृत्त हो गए थे। 

3 महीने के सेवा विस्तार के लिए भेजा प्रस्ताव-

डॉ.अरुणवीर सिंह यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ (CEO) के रूप में कार्यरत हैं। उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि 31 जुलाई 2024 है। डॉ.अरुणवीर सिंह के कार्यकाल को 3 महीने के लिए बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया है। उनके नेतृत्व में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं चल रही हैं, जो राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

30 जून 2019 से लगातार बढ़ रहा कार्यकाल-

डॉ.अरुणवीर सिंह उत्तर प्रदेश लोक सेवा (पीसीएस) के प्रशासनिक अधिकारी थे, लेकिन वर्ष  2006 में प्रोन्नत होकर आईएएस अधिकारी बने थे। वर्ष 1959 में बस्ती (सिद्धार्थनगर) में जन्में डॉ.अरुणवीर सिंह 30 जून 2019 को यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण और नियॉल के सीईओ रहते हुए सेवानिृत्त हो गए थे। उस दौरान नोएडा एयरपोर्ट को लेकर जमीन अधिग्रहण का कार्य चल रहा था। ऐसे में प्रदेश सरकार ने डॉ.अरुणवीर सिंह के सेवानिृत्त होने के बाद 13 जुलाई 2019 को यमुना प्राधिकरण और नियॉल के सीईओ के तौर पर एक साल तक सेवा विस्तार बढ़ा दिया।

Post Top Ad