93 साल की उम्र में 6 बच्चों के पिता पांचवी बार बने दूल्हा, - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 3, 2024

93 साल की उम्र में 6 बच्चों के पिता पांचवी बार बने दूल्हा,


न्यूयॉर्क(मानवी मीडिया)- 93 साल के रूपर्ट मर्डोक ने पांचवी बार फिर से शादी रचा ली है। रूपर्ड ने अपनी रशियन गर्लफ्रेंड एलेना झुकोवा से शादी कर ली है। वह पांचवी बार दूल्हा बने है।

बता दें कि रूपर्ड और एलेना पिछले साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। एलेना से मर्डोक की मुलाकात उनकी तीसरी पत्नी वेंडी डेंग के माध्यम से हुई थी। 93 वर्षीय मर्डोक और 67 वर्षीय एलेना की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस शादी समारोह में न्यू इंग्लैंड पैट्रियट्स के मालिक रॉबर्ट के क्राफ्ट और न्यूज कॉर्प के सीईओ रॉबर्ट थॉमसन भी शामिल हुए थे। इसके साथ आपको ये भी बता दें कि रूपर्ट मर्डोक ने 1956 में पहली शादी पेट्रीसिया बुकर से की थी। यह शादी सफल नहीं रही और ग्यारह साल बाद 1967 में दोनों अलग हो गए। उनका एक बच्चा है। उसी साल मर्डोक ने अपनी दूसरी पत्नी अन्ना मारिया टोरव से शादी की। दोनों के तीन बच्चे हुए। शादी के तीन दशक से ज़्यादा समय बाद 1999 में उनका तलाक हो गया। उसी साल उन्होंने डेंग से शादी की लेकिन 2013 में उनका तलाक हो गया। उनके दो बच्चे भी हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मर्डोक की चौथी शादी अभिनेत्री और मॉडल जेरी हॉल से हुई थी, जो छह साल बाद 2022 में तलाक में समाप्त हो गई। अब रूपर्ड ने 93 साल की उम्र में फिर से शादी रचा कर सब को हैरान कर दिया है

Post Top Ad