कस्तूरबा गांधी स्कूलों में संविदा पर 3,668 पदों पर होगी भर्ती - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 7, 2024

कस्तूरबा गांधी स्कूलों में संविदा पर 3,668 पदों पर होगी भर्ती


लखनऊ : (मानवी मीडिया
 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं को इंटरमीडिएट तक विज्ञान वर्ग की पढ़ाई का अवसर मिलेगा। प्रदेश में 442 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को उच्चीकृत किया गया है। इनमें 153 विद्यालयों में एकेडमिक ब्लाक बनाया गया है क्योंकि यहां तीन किलोमीटर की कोई सरकारी इंटर कालेज नहीं है। ऐसे में यहां शैक्षिक व गैर शैक्षिक दोनों पदों पर भर्ती होगी। वहीं 289 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में छात्रावास बनाए गए हैं। इन छात्रावासों में रहने वाली छात्राएं पास के सरकारी इंटर कालेजों में - पढ़ेंगी। ऐसे में यहां गैर शैक्षिक पदों पर भर्ती होगी। संविदा पर कुल 3,668 शैक्षिक व गैर शैक्षिक पदों पर भर्ती होगी।

है। जिन 153 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में एकेडमिक ब्लाक बनाकर परिसर में ही कक्षाएं लगाई जाएंगी वहां 153 प्रधानाध्यापक व 980 शिक्षकों की भर्ती होगी। प्रत्येक स्कूल में छह-छह शिक्षक रखे जाएंगे। प्रत्येक में एक-एक कार्यालय अधीक्षक पद पर भर्ती होगी. यानी कुल 153 कार्यालय अधीक्षक रखे जाएंगे। वहीं तीन- तीन लैब असिस्टेंट भर्ती होंगे। ऐसे में कुल 459 लैब असिस्टेंट की भर्ती होगी। इसी तरह इन कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में कुल 480 सुरक्षा कर्मी, 747 सहायक कर्मचारी और 758 रसोइया रखे जाएंगे। केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (पीएबी) ने इन पदों पर भर्ती के लिए हरी झंडी दे दी है। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पिछड़े ब्लाकों में वंचित वर्ग की बालिकाओं को निश्शुल्क आवासीय पढ़ाई की सुविधा दी जा रही है।

Post Top Ad