विदेशी महिलाओं ने अंडरगार्मेंट्स में छिपाया 33 किलो सोना कीमत 20 करोड़ - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 11, 2024

विदेशी महिलाओं ने अंडरगार्मेंट्स में छिपाया 33 किलो सोना कीमत 20 करोड़


मुंबई : (मानवी मीडिया मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने अलग-अलग मामलों में दो विदेशी महिला नागरिकों के अंत:वस्त्रों और सामान में छिपाया 19.15 करोड़ रुपये मूल्य का कुल 32.79 किलोग्राम सोना जब्त किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सोमवार को शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद अफ्रीकी देशों से आई दोनों महिला यात्रियों की संदेह के आधार पर तलाशी ली गई। दोनों मामलों में अंत:वस्त्रों और सामान में छिपाया गया सोना मिला। महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। 

Post Top Ad