दुनिया का एक ऐसा चुनाव जिसमें 27 देश लेते हैं हिस्सा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 6, 2024

दुनिया का एक ऐसा चुनाव जिसमें 27 देश लेते हैं हिस्सा


भारत : (
मानवी मीडिया) बाद अब यूरोप में एक ऐसा चुनाव शुरू हुआ है, जिसमें 1 नहीं, बल्कि 27 देश हिस्सा लेते हैं। यह चुनाव यूरोपीय संघ का है। यह संसदीय चुनाव 4 दिनों तक चलता है और इसमें 27 सदस्य देश हिस्सा लेते हैं। चार दिन तक चलने वाली चुनाव प्रक्रिया नीदरलैंड में बृहस्पतिवार को मतदान के साथ शुरू हुई। नीदरलैंड यूरोपीय संघ (ईयू) का एकमात्र सदस्य देश है, जिसने अपना एक दिवसीय मतदान इतनी जल्दी शुरू किया है। इसके बाद शुक्रवार को आयरलैंड और सप्ताहांत में यूरोपीय संघ के बाकी देश मतदान में हिस्सा लेंगे। हालांकि, एस्टोनिया में सोमवार से लेकर 6 दिन तक मतदान हो सकता है। सभी सदस्य देशों द्वारा मतदान पूरा करने के बाद रविवार रात को पूरे यूरोप के परिणाम घोषित किए जाएंगे। नीदरलैंड में छह महीने पहले ही गीर्ट वाइल्डर्स की दक्षिणपंथी ‘पार्टी फॉर फ्रीडम’ ने राष्ट्रीय संसद में सबसे बड़ी पार्टी बनकर पूरे यूरोप में हलचल पैदा कर दी। मतदान से संकेत मिलता है कि वाइल्डर्स उसी लोकप्रियता का लाभ उठा सकते हैं और ईयू के अधिकांश क्षेत्र के लिए उनका महत्व बढ़ जाएगा। पांच साल पहले हुए यूरोपीय संघ के पिछले चुनावों के बाद से तीन ईयू देशों में लोक लुभावन, धुर दक्षिणपंथी और चरमपंथी दल सरकारों का नेतृत्व कर रहे हैं, वहीं कई अन्य सरकारों में ये गठबंधन में शामिल हैं। माना जा रहा है कि पूरे महाद्वीप में इन्हें मिलने वाला जन समर्थन बढ़ रहा है।

Post Top Ad