उ0 प्र0 से हज पर गए 03 हाजियों की मक्का में हुई मृत्यु - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 20, 2024

उ0 प्र0 से हज पर गए 03 हाजियों की मक्का में हुई मृत्यु

 


लखनऊ (मानवी मीडिया)उ०प्र० अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष  अशफाक सैफी जी ने सोशल मीडिया/इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश से हज पर गए 03 हाजियों की मक्का में हुई मृत्यु की जानकारी के क्रम में विदेश मंत्री, विदेश मंत्रालय, भारत सरकार को पत्र भेज कर हाजियों के परिवारजनों से सम्पर्क स्थापित कर आखिरी रसूमात की व्यवस्था कराने के साथ ही अस्वस्थ हाजियों की देखभाल हेतु अनुरोध किया। उन्होंने साथ ही सचिव, हज कमेटी  एस०पी० तिवारी एवं  लियाकत अली, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, हज कमेटी, उ०प्र०, जो घटना स्थल पर मौजूद है, से दूरभाष पर वार्ता कर चिंता व्यक्त की तथा हाजियों की देखभाल व उचित व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में संवाद किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में उत्तर प्रदेश के रहने वाले 03 हाजियों की मृत्यु हुई है।

इसमें जनपद-कानपुर निवासी नसरूद्दीन सिद्दीकी उम्र 76 वर्ष, जनपद-सम्भल निवासी इनामुद्दीन उम्र 66 वर्ष तथा मज़हर हुसैन उम्र 79 वर्ष हैं।

अध्यक्ष ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया, भारत सरकार एवं हज कमेटी उत्तर प्रदेश बचाव कार्य में दृढ़ता से लगे हुए है। मृतकों में कुल भारतीयों की संख्या 58 है जिसमें से 03 उत्तर प्रदेश के निवासी है। हाजियों के परिवारजनों से अनुरोध है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे भ्रामक खबरों से सतर्क रहें।


Post Top Ad