UPSTF ने एटा से 50 हजार ईनामी पशु को किया गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 9, 2024

UPSTF ने एटा से 50 हजार ईनामी पशु को किया गिरफ्तार

,


लखनऊ (मानवी मीडिया)थाना निधौलीकला जनपद एटा से वांछित रू0 50,000 का पुरस्कार घोशित अपराधी लोली उर्फ लुलिया गिरफ्तार। 

दिनांकः 09-05-2024 को एस0टी0एफ0, उ0प्र0 को थाना निधौलीकलां जनपद एटा से वांछित रू0 50,000/- के पुरस्कार घोशित अपराधी लोली उर्फ लुलिया को जनपद एटा से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

1. लोली उर्फ लुलिया पुत्र मदारा नि0 डेरा बंजारा, ग्राम जाटऊ, थाना नारखी, जनपद फिरोजाबाद

बरामदगीः- 

01- 810 रू0 नगद।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान/समय -

दिनांकः 09-05-2024 समय-13.50 बजे/स्थान- सिंकरारी तिराहा के पास, थाना अवागढ, जनपद एटा।

एस0टी0एफ0 उ0प्र0 को विगत काफी दिनांे से फरार/पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर आपराधिक घटनाएँ कारित करने की सूचनाएँ प्राप्त हो रहीं थीं। इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 की विभिन्न टीमों/इकाईयों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया था, जिसके अनुपालन में  राकेश अपर पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई आगरा के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

आज दिनांक 09-05-2024 को जनपद एटा में अभिसूचना संकलन हेतु भ्रमणशील रहने के दौरान ज्ञात हुआ कि थाना निधौलीकलां, जनपद एटा से वांछित रू0 50,000/- का पुरस्कार घोषित अपराधी लोली उर्फ लुलिया उपरोक्त कहीं जाने की फिराक में किसी के इंतजार में सिकरारी तिराहा ,अवागढ जनपद एटा पर खड़ा है। इस सूचना पर निरीक्षक हुकुम सिंह, मु0आरक्षी दिनेष गौतम, मु0आरक्षी अरविन्द सिंह, मु0आरक्षी रामनरेष, आरक्षी प्रदीप चैधरी, एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई, आगरा की टीम स्थानीय पुलिस थाना अवागढ जनपद एटा को अवगत कराते हुए साथ लेकर मुखबिर के बताये गये स्थान पर पहुँच कर आवष्यक घेराबन्दी कर मुखबिन की निषादेही पर उपरोक्त अपराधी को आवष्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से उपरोक्त बरामदगी हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त लोली उर्फ लुलिया ने पूछताछ में बताया उसने व उसके साथियों के द्वारा रात में घर के बाहर में बधे पशुओं की चोरी करते हंै। जब कभी धर वाले जाग जाते हैं तो हम लोग अवैध असलाहो से फायर करके भाग जाते हंै।  इसी क्रम में थाना क्षेत्र निधौलीकलां जनपद एटा में साल 2021 में मैं व मेरे साथियो के द्वारा पशु चोरी की धटना को अंजाम दिया था जिस कारण मेरे व उसके साथी थाना निधौलीकलां जनपद एटा में अ0स0-126/2021 धारा 379/411 भादवि में हम लोग पकड़ लिये गये थे। बाद मे मैं जमानत पर बाहर आ गया था और मेरे अन्य साथी विजय आदि जेल में है। इसी मुकदमे में थाना निधौलीकलां जनपद एटा के द्वारा गैग0 एक्ट के अधीन मु0अ0स0 234/2022 धारा 2/3 गैग0 एक्ट का मुकदमा किया गया था। जिस कारण में छिप-छिपा कर रह रहा था। आज मैं अपने वकील से मिलने जा रहा था।

उल्लेखनीय है कि वर्श 2021 में अभियुक्त लोली उर्फ लुलिया व उसके साथियों के द्वारा थाना क्षेत्र निधौलीकलां, जनपद एटा में पशु चोरी की घटना को अंजाम दिया था, जिसके कारण उक्त अभियुक्त व उसके साथियों के विरूद्ध थाना निधौलीकलां, जनपद एटा में मु0अ0सं0 126/2021 धारा 379/411 भादवि का अभियोग पंजीकृत कराया गया। उक्त घटना के पश्चात अभियुक्त के विरूद्ध थाना निधौलीकलां, जनपद एटा के द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के अधीन मु0अ0सं0 234/2022 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना थाना अवागढ़, जनपद एटा द्वारा सम्पादित की जा रही है। इस अभियोग में अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने व फरार रहने के कारण इस अभियुक्त पर रू0 50,000/- का पुरस्कार घोशित किया गया था।

   गिरफ्तार अभियुक्त को उक्त मुकदमें के विवेचनाधीन थाना अवागढ जनपद एटा में मु0अ0स0 234/2022 धारा 2/3 गैग0 एक्ट में दााखिल किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही सम्बन्धित थाना पुलिस द्वारा की जायेगी

गिरफ्तार अभियुक्त लोली उर्फ लुलिया का ज्ञात अपराधिक इतिहास

1- मु0अ0सं0-255/2020  धारा-379/411 भांदवि0 थाना हसायन, हाथरस। 

2- मु0अ0सं0-131/2021 धारा 2/3 गैगंस्टर एक्ट थाना हसायन, हाथरस। 

3- मु0अ0सं0-122/2021 धारा 395 भांदवि0 थाना फतेहपुर सीकरी, कमिष्नरेट आगरा।

4- मु0अ0सं0-131/2021 धारा 307/402 भांदवि0 थाना फतेहपुर सीकरी, कमिष्नरेट आगरा।

5- मु0अ0सं0-166/2021 धारा 380/457 भांदवि0 थाना अछनेरा कमिष्नरेट आगरा। 

6- मु0अ0सं0-117/2021 धारा 307/414/411 भांदवि0 व 41 सीआरपीसी थाना बरहन, कमिष्नरेट आगरा। 

7- मु0अ0सं0-234/2022 धारा 2/3 गैगंस्टर एक्ट थाना निधौलीकला, जनपद एटा। 

8- मु0अ0सं0-29/2024 धारा 174ए थाना अवागढ़, जनपद एटा। 

9- मु0अ0सं0-301/2020 धारा 139/511/307 भादवि  थाना अवागढ़, जनपद एटा।

10- मु0अ0सं0-126/2021 धारा 379/411  भादवि  थाना निधौलीकला, जनपद एटा।

Post Top Ad