पृथ्वी और शुक्र ग्रह के बीच NASA के वैज्ञानिकों ने खोजी एक और दिलचस्प दुनिया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 27, 2024

पृथ्वी और शुक्र ग्रह के बीच NASA के वैज्ञानिकों ने खोजी एक और दिलचस्प दुनिया


वाशिंगटन : (मानवी मीडिया)
 अमेरिका की विश्व विख्यात अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी और शुक्र के बीच और एक दिलचस्प दुनिया की खोज करके पूरे विश्व को हैरान कर दिया है। नासा के TESS (ट्रांजिटिंग एक्सोप्लेनेट सर्वे सैटेलाइट) के खगोलविदों की दो अंतरराष्ट्रीय टीमों ने कई अन्य सुविधाओं के अवलोकन का उपयोग करते हुए केवल 40 प्रकाश वर्ष दूर पृथ्वी और शुक्र के बीच एक नए ग्रह की खोज की है। इसे वैज्ञानिकों ने शुक्र और पृथ्वी के बीच बेहद दिलचस्प नई दुनिया करार दिया है। यह जानना और भी दिलचस्प होगा कि धरती की तरह इस नई दुनिया में भी क्या इंसान और अन्य जीव रहते हैं? 

इस नई दुनिया का रहस्य क्या वैज्ञानिक जल्द खोलने वाले हैं?...नई दुनिया का पता लगते ही लोगों के जेहन में ऐसे सवाल आने लगे हैं। पृथ्वी और शुक्र के बीच खोजी गई इस नई दुनिया में कई कारक ऐसे पाए गए हैं, जिसे वैज्ञानिक नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप का उपयोग करके आगे के अध्ययन के लिए उपयुक्त बताते हैं। बता दें कि TESS एक महीने में एक ही समय में आकाश के एक बड़े हिस्से को बारीकी से देख सकता है। साथ ही महज 20 सेकेंड से 30 मिनट के अंतराल पर हजारों तारों की चमक में होने वाले बदलाव को भी ट्रैक कर सकता है। परिक्रमा करने वाले ग्रहों की दुनिया में तारों के पारगमन को कैप्चर करना, 

उनकी संक्षिप्त और नियमित मंदता के कारणों का पता लगाना इसके प्राथमिक लक्ष्यों में से एक है। टोक्यो में अकिहिको फुकुई के साथ परियोजना का सह-नेतृत्व कर रहे एस्ट्रोबायोलॉजी सेंटर के एक शोध दल के परियोजना सहायक और टोक्यो विश्वविद्यालय में प्रोफेसर मासायुकी कुज़ुहारा ने कहा, "हमने आज तक की सबसे निकटतम, पारगमन, समशीतोष्ण, पृथ्वी के आकार की दुनिया का पता लगाया है। हालांकि हम अभी तक नहीं जानते हैं कि इसमें वायुमंडल है या नहीं। हम इसे एक एक्सो-वीनस के रूप में सोच रहे हैं, जिसका आकार और ऊर्जा इसके तारे से सौर मंडल में हमारे पड़ोसी ग्रह के समान है।" हालाांकि अभी यह नहीं पता चल पाया है कि इस नई दुनिया में कौन रहता है। वैज्ञानिक इस नई दुनिया में जीवन की मौजूदगी या संभावना का पता लगाने को लालायित हैं। 


Post Top Ad