अडानी के मुंद्रा पोर्ट ने बनाया रिकॉर्ड - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 27, 2024

अडानी के मुंद्रा पोर्ट ने बनाया रिकॉर्ड


(मानवी मीडिया) : अडानी ग्रुप के मुंद्रा पोर्ट ने एक रिकॉर्ड बनाया है। मुंद्रा पोर्ट पर कंटेनर जहाज एमएससी अन्ना ने लंगर डाला है। भारत के किसी भी बंदरगाह पर आने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा जहाज है। इस जहाज ने 26 मई को मुंद्रा पोर्ट पर लंगर डालकर इतिहास बना दिया। यह घटना भारतीय शिपिंग इंडस्ट्री के लिए एक मील का पत्थर भी है। मुंद्रा पोर्ट से पहले भारत में ऐसा कोई बंदरगाह नहीं था, जहां इतने बड़े कंटेनर जहाज आ सकें। पहले ये जहाज सिंगापुर या श्रीलंका के ट्रांसशिपमेंट हब पर लंगर डालते थे। 

वहां से छोटे जहाज में कंटेनर रखकर भारत लाये जाते थे। अब ये जहाज सीधे मुंद्रा पोर्ट आ सकते हैं। एमएससी अन्ना दुनिया की सबसे बड़ी शिपिंग कंपनियों में शामिल मेडिटेरेनियन शिपिंग कंपनी का जहाज है। यह अल्ट्रा लार्ज कंटेनर वेसल कैटेगरी का जहाज है। शिपिंग इंडस्ट्री में 14,501 टीईयू या इससे ज्यादा कैपेसिटी वाले कंटेनर जहाज को यूएलसीवी कहा जाता है। इस कैटेगरी के जहाज दुनिया के कुछ चुनिंदा बंदरगाहों पर ही लंगर डाल पाते हैं। इस जहाज की बर्थिंग के लिए 15.2 मीटर या इससे ज्यादा का ड्राफ्ट चाहिए होता है।


Post Top Ad