केदारनाथ धाम के खुले कपाट, उमड़ा भक्तों का सैलाब - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 10, 2024

केदारनाथ धाम के खुले कपाट, उमड़ा भक्तों का सैलाब


नई दिल्ली : (मानवी मीडिया) भक्तों के लिए आज से केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। इस शुभ क्षण के हजारों श्रद्धालु साक्षी बने। यह पल सभी शिव भक्तों के लिए खास है, जिसका इंतजार वे लंबे समय से कर रहे थे। यह धाम भगवान शिव को समर्पित सबसे पवित्र स्थानों में से एक है। इस दिव्य धाम के दरवाजे आज 10 मई, 2024 प्रात: 07 बजे खोल दिए गए हैं। मंदिर खोलने से पहले पुजारियों ने विशेष पूजा की। इसके बाद हर-हर महादेव के जयकारे के बीच कपाट खोल दिए गए। केदारनाथ मंदिर को 40 क्विंटल फूलों की पंखुड़ियों से सजाया गया था। जैसे ही कपाट खुले हेलीकॉप्टर से मंदिर के ऊपर और श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा हुई। अब भक्तों के लिए दरवाजे खुले हैं, जिसका वे गवर्नमेंट ऑनलाइन वेबसाइट पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर पवित्र मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। वहीं, यमुनोत्री के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। केदारनाथ मंदिर पिछले साल भैया दूज के मौके पर बंद हुआ था। इसके समापन समारोह के दौरान भी विशेष पूजा हुई थी। छह माह के बाद अब कपाट खोले गए हैं। हर साल भारी बर्फबारी की वजह से भाई दूज के दिन से केदारनाथ धाम के कपाट साल में छह महीने के लिए बंद कर दिए जाते हैं, जिससे आने जाने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।


Post Top Ad