लखनऊ में मां ने डां​​​​​​​टा तो लड़की नदी में कू​दी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 21, 2024

लखनऊ में मां ने डां​​​​​​​टा तो लड़की नदी में कू​दी


लखनऊ : (मानवी मीडिया)  लड़की ने अचानक ब्रिज से गोमती नदी में छलांग लगी दी। लड़की को नदी में कूदते देख पास में मौजूद मछुआरे नाव लेकर पहुंचे, उसे डूबने से बचा लिया। मछुआरों ने लड़की को नाव में बैठाकर बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना लखनऊ के गोमती न पुलिस के मुताबिक लड़की गोमती नगर के छोटी जुगाली की रहने वाली है। उसकी उम्र 16 साल है, कक्षा 8वीं में पढ़ती है। सुबह पढ़ाई को लेकर मां ने डांट दिया था, इसके बाद वह घर से भाग गई। दोपहर में काफी देर तक रिवरफ्रंट पर घूमती रही, फिर गोमती ब्रिज से नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने बच्ची को परिवार के लोगों को सुपुर्द कर दिया है। आधे घंटे के भीतर दो लोग नदी में कूदे लड़की को बचाने वाले राम शंकर निषाद भी जुगाली के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि हम लोग नदी में जाल फैलाए थे। पहले एक बुजुर्ग व्यक्ति कूदा था। उसे बचाने पहुंचे लेकिन बाहर निकालते-निकालते उसकी मौत हो गई। आधे घंटे ही हुए थे कि यह लड़की भी कूद गई। इसे हम लोगों ने बचा लिया। तस्वीरों में देखिए मछुआरों ने लड़की को कैसे बचाया... 1- लड़की ब्रिज से गोमती नदी में छलांग लगाई, बाद में वह बचने का प्रयास कर रही थी


2- मछुआरों ने जैसे ही लड़की को नदी में कूदते देखा तुरंत नाव लेकर पहुंचे

3- लड़की का हाथ पकड़कर खींचा और नाव पर बैठा लिया

4- लड़की को बाहर ले आए और पुलिस को जानकारी दी

10 हजार से भी ज्यादा लोगों को निकल चुके हैं बाहर मछुआरों का कहना है कि पुल पर किसी तरह के सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं। अब तक जिंदा और मुर्दा दोनों को मिलाकर 10 हजार से भी ज्यादा लोगों को हम लोग नदी से निकाल चुके हैं। पिछले 4 महीने की बात करें तो छह लोगों को बाहर निकाले हैं। आज दो लोग कूदे थे, दोनों को बचाने का प्रयास किया लेकिन एक को नहीं बचा पाए। पुलिस के सहायक हैं मछुआरे मछुआरों का कहना है कि ऐसी घटनाओं में पुलिस सूचना के बाद NDRF और SDRF की टीम पहुंचती है। यह हमारी तीसरी पीढ़ी है जो पुलिस के लिए सहायक का काम कर रही है। लेकिन हम लोगों को अब तक न तो कोई लाभ मिला, न ही पानी के बीच सुरक्षा व्यवस्था।

Post Top Ad