सपा को बड़ा झटका: विधायक मनोज पांडेय भाजपा में शामिल - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 17, 2024

सपा को बड़ा झटका: विधायक मनोज पांडेय भाजपा में शामिल

 


लखनऊ (मानवी मीडिया): लोकसभा चुनाव बीच शुक्रवार को समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सपा विधायक मनोज पांडेय ने आज रायबेरली में अमित शाह की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने मनोज पांडेय को भाजपा में शामिल कराया।

भाजपा में शामिल होने के बाद सपा विधायक मनोज पांडे ने कहा कि राजनीति रहे न रहे लेकिन सनातन के साथ रहेंगे। गर्दन भले कट जाए लेकिन भगवान राम ही मेरे हैं। वहीं अमित शाह ने विपक्षी गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि यह लोग अगर आयेंगे तो राम मंदिर पर ताला लगाएंगे, बाबरी मस्जिद बनायेंगे।

इस दौरान अमित शाह ने कहा कि रायबरेली, अमेठी की यह सीट परिवार की सीट नहीं रहेगी, जो संकट में साथ देता है सीट उसकी होती है। यह बीजेपी के झोली में जा रही है। कांग्रेस सरकार में राहुल बाबा के दौरान कई करोड़ का घोटाला किया, वही मोदी के ऊपर चवन्नी का दाग नहीं है। अमेठी और रायबरेली के लोग अपना बेटा मानते हैं, लेकिन यह नहीं मानते।

Post Top Ad