लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, इस तारीख से शुरु होगी मानसून की बारिश! - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 26, 2024

लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, इस तारीख से शुरु होगी मानसून की बारिश!


चंडीगढ़ (मानवी मीडिया): देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। पंजाब, हरियाणा और राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां तापमान 47 के आसपास पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 30 मई तक भीषण गर्मी जारी रहेगी। इसके बाद कुछ राहत की उम्मीद की जा सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौसम विभाग का कहना है कि मानसून 3 से 8 जून के बीच कर्नाटक और 9 से 16 जून के बीच महाराष्ट्र पहुंच सकता है। इसके साथ ही 27 जून से दिल्ली को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक 22 से 25 जून के बीच पंजाब में मानसून प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, 20 से 25 जून तक मानसून पंजाब में छा जाएगा और उम्मीद है कि 2 जुलाई तक पूरे देश में छा जाएगा।

आपको बता दें कि हाल ही में मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि इस साल मानसून 31 मई तक केरल पहुंचने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, पिछले 150 वर्षों में केरल में मानसून की शुरुआत में व्यापक बदलाव आया है। पिछले साल मानसून 8 जून को केरल पहुंचा था। आईएमडी ने भारत में मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश की भविष्यवाणी की थी।

Post Top Ad