लखनऊ नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने महिला कर्मचारी से अभद्र के मामले में तीन को किया निलंबित - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 10, 2024

लखनऊ नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने महिला कर्मचारी से अभद्र के मामले में तीन को किया निलंबित


लखनऊ (मानवी मीडिया) लखनऊ नगर निगम,  कार्यालय जोन-07 में कार्यरत महिला कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किये जाने तथा परेशान किये जाने की शिकायत प्राप्त होने पर नगर आयुक्त  इन्द्रजीत सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अपर नगर आयुक्त  पंकज कुमार श्रीवास्तव को जाँच कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गए। जिसके क्रम में जोनल अधिकारी, जोन-07 श्रीमती रश्मि भारती द्वारा प्रकरण में जाँच कराई गई। प्रकरण में जाँच आख्या प्राप्त होने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त  इन्द्रजीत सिंह द्वारा  संजय चन्द्रा द्वितीय श्रेणी लिपिक,  महेन्द्र भूषण द्वितीय श्रेणी लिपिक, एवं  शशि भूषण सिंह द्वितीय श्रेणी लिपिक को निलम्बित करते हुए शिवरी प्लांट स्थित कार्यालय में सम्बद्ध

कर दिया गया है।

प्रकरण में जाँच हेतु 05 सदस्यीय समिति  अम्बी बिष्ट, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, नन्द किशोर, कर निर्धारण अधिकारी/जोनल अधिकारी, जोन-05.  शिल्पा कुमारी, सहायक नगर आयुक्त,  कल्पना तिवारी, ओ०एस०डी० एवं  रीता बाजपेई, कर अधीक्षक, जोन-07 का गठन किया गया है।



Post Top Ad