नहीं रहे अमिताभ बच्चन के हम शक्ल फिरोज खां - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 23, 2024

नहीं रहे अमिताभ बच्चन के हम शक्ल फिरोज खां


मुंबई : (
मानवी मीडियाअभिनेता अमिताभ बच्चन के हम शक्ल बदायूं निवासी फिरोज खां का गुरुवार तड़के निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनको दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद में उनको जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन वहां पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। मुंबई से उनका बेटा और बेटी देर शाम तक बदायूं पहुंचेंगे। प्रशासक उनके घर पर एकत्र हो रहे हैं।  बदायूं निवासी प्रसिद्ध फिल्मी कलाकार फिरोज खां अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने टीवी सीरियल भाभीजी घर पर हैं, 

जीजाजी छत पर हैं, साहब बीबी और बॉस, हप्पू की उल्टन पल्टन, शक्तिमान, अद्नान सामी के गाने थोड़ी सी तू लिफ्ट करा दे सहित अनेक फिल्मों, गानों व नाटकों में काम किया था। वह कुछ समय से बदायूं आये हुए थे और यहां रह कर भी आयोजनों और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। गुरुवार को अचानक दिल का दौरा पड़ा। जैसे परिवार के अन्य लोगों को इसकी जानकारी हुई। तो वह जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

Post Top Ad