आज से उत्तर भारत मे गर्मी का सितम होगा शुरू, पूर्वांचल में बरसेगी तेज़ - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 7, 2024

आज से उत्तर भारत मे गर्मी का सितम होगा शुरू, पूर्वांचल में बरसेगी तेज़


लखनऊ (मानवी मीडिया) मौसम_अपडेट: आज से उत्तर भारत मे गर्मी का सितम होगा शुरू, पूर्वांचल में बरसेगी तेज़ प्री मॉनसून बौछारे:

उत्तर भारत मे काफी लंबे इंतज़ार के बाद गरम मौसम की शुरुआत हो चुकी है। पिछले 2-3 दिनों से राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड में ज्यादातर जगहों पर तापमान 41℃ से ऊपर रिकॉर्ड होना शुरू हो चुका है।

*पिछले 24 घण्टो में दर्ज अधिकतम तापमान:*

चित्रकूट 44.8℃

पाली 44.6℃

छतरगढ़ 44.6℃

घड़साना 44.4℃

कानपुर IAF 43.5℃

झाँसी 43.3℃

कानपुर 43.3℃

हाथरस 43.0℃

सिरसा 43.0℃

आगरा 43.0℃

बाड़मेर 42.9℃

जालौर 42.8℃

जैसलमेर 42.8℃

श्रीगंगानगर 42.8℃

हनुमानगढ़ 42.8℃

कन्नौज 42.8℃

लूनकरनसर 42.7℃

हमीरपुर 42.6℃

मथुरा 42.5℃

आज भी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में पारा ज्यादा ऊंची छलांग लगाएगा। 

वही आज ही दोपहर बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र, अवध, पूर्वी उत्तरप्रदेश व पूर्वी मध्यप्रदेश के इलाको में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां होगी। 

उत्तर-पूर्वी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, उत्तर-पूर्वी हरियाणा, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान व पश्चिमी मध्यप्रदेश में भी दोपहर बाद कही-2 पर बूंदाबांदी/हल्की फुल्की बौछारे गिर सकती है। मगर इन इलाको में आज बरसात होने की संभावना 40% है।

Post Top Ad