अखिलेश यादव का बड़ा हमला पीएम मोदी पर अबकी आ गए तो न देश बचेगा न संविधान - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 15, 2024

अखिलेश यादव का बड़ा हमला पीएम मोदी पर अबकी आ गए तो न देश बचेगा न संविधान


अयोध्या : (
मानवी मीडियासमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को यहां केन्द्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा सावधान हो जाईए, इस बार यह सरकार आ गई तो न देश बचेगा न ही संविधान। उन्होंने कहा कि मंहगाई से लेकर रोजगार और किसानों के मुद्दे पर सरकार ने केवल धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि पीडीएफ गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का कर्जा ही नहीं युवाओं को रोजगार और महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए मिलेगे।  मवई चौराहे पर एक बाग में गठबंधन प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के समर्थन में आयोजित जनसभा में अखिलेश यादव ने जनता से सवाल जवाब भी खूब किए। उन्होंने कहा कि अयोध्या से इस सरकार की विदाई का बड़ा संदेश जाना चाहिए। 

कहा पीडीए नहीं जनता चुनाव लड़ रहे हैं, सातवें चरण तक जनता का गुस्सा भी सातवें आसमान पर होगा। कहा भाजपा ने सिर्फ अमीरों का कर्जा माफ किया है। हमारी सरकार बनी तो हम किसानों का माफ करेंगे। हमारे युवाओं ने मेहनत की, तैयारी की। सालों तक लगे रहे कि उन्हें नौकरी मिलेगी। लेकिन, ये दुर्भाग्य है। इस सरकार में पेपर लीक हो गया। उनकी सारी मेहनत पानी में मिल गई। नौजवानों को भाजपा नौकरी नहीं दे पा रही है। किसानों की बोरी ने इन्होंने पांच किलो खाद चोरी की। फिर से सरकार आई, तो ये लोग 10 किलो चोरी करेंगे। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। आज तक कितने किसानों की आय दोगुनी हुई। सिर्फ भाजपा वालों का विकास हुआ। भाजपा काले कानून लेकर आई थी।

Post Top Ad