बोधगया में भगवान बुद्ध के 2568वीं जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 23, 2024

बोधगया में भगवान बुद्ध के 2568वीं जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा


गया : (मानवी मीडिया) भगवान बुद्ध की ज्ञान भूमि बोधगया में भगवान बुद्ध के 2568वीं जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। बोधगया में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र 80 फीट विशाल बुद्ध मूर्ति के समीप से निकली यह शोभायात्रा विभिन्न सड़क मार्ग से होते हुए विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर तक पहुंची। शोभायात्रा में देश-विदेश के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए, जो ‘बुद्धम शरणम गच्छामि’ का जयघोष करते हुए चल रहे थे। कई श्रद्धालुओं ने हाथों में पंचशील ध्वज ले रखा था। इस शोभायात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों और लोगों की भीड़ लग गई। शोभायात्रा में शामिल बौद्ध भिक्षु भंते आर्यपाल ने बताया कि आज भगवान बुद्ध की 2568वीं जयंती मनाई जा रही है। इसे त्रिविद्ध जयंती के रूप में मनाते हैं, क्योंकि आज वैशाख पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था, आज ही के दिन उन्हें बोधगया में ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और आज ही के दिन उनका महापरिनिर्वाण हुआ था। किसी भी व्यक्ति के साथ इस तरह की तीनों घटनाएं एक दिन नहीं होती।


Post Top Ad