लखनऊ में निर्माण निगम के रिटायर्ड एकउंटेंट पर FIR दर्ज - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 4, 2024

लखनऊ में निर्माण निगम के रिटायर्ड एकउंटेंट पर FIR दर्ज


लखनऊ : (मानवी मीडिया) राजकीय निर्माण निगम के रिटायर्ड एकउंटेंट पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार रिटायर्ड कर्मचारी का नाम ओमप्रकाश शर्मा है। कर्मचारी पर आरोप लगा था की उसने अपनी कार्यकाल में आय से अधिक संपत्ति दर्ज की थी। इसको लेकर विजिलेंस से जान भी करवाई गई।जांच के बाद विजिलेंस ने पाया कि रिटायर्ड एकउंटेंट ने अपनी सैलरी के अतिरिक्त नौ लाख इकसठ हजार रुपये की संपत्ति अर्जित की है। इसको लेकर विजिलेंस की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है। अब कर्मचारी से इसको लेकर पूछताछ की जाएगी। 


Post Top Ad