पूर्व डीजीपी विजय कुमार अपनी पत्नी के साथ भाजपा में शामि‍ल, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने द‍िलाई सदस्‍यता - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, April 8, 2024

पूर्व डीजीपी विजय कुमार अपनी पत्नी के साथ भाजपा में शामि‍ल, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने द‍िलाई सदस्‍यता


लखनऊ : (मानवी मीडियाउत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विजय कुमार अपनी पत्नी के साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के भी कई नेता आज भाजपा में शामिल हुए हैं।लखनऊ में सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व डीजीपी विजय कुमार व उनकी पत्नी के साथ विभिन्न दलों के नेताओं को भाजपा की सदस्यता द‍िलाई गई। बीजेपी में शामि‍ल होने के बाद पूर्व डीजीपी विजय कुमार ने कहा, "पीएम मोदी और सीएम के नेतृत्व में राज्य में कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है। मैं पार्टी में शामिल होकर देश के लिए बेहतर तरीके से काम कर सकूंगा उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "बड़ी संख्या में विभिन्न दलों में काम करने वाले बड़े राजनीतिक नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। मैं सभी का स्वागत करता हूं। हम सबसे अनुरोध करते हैं कि सब लोग जुटेंगे और उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटें प्रचंड बहुमत से जीताने के लिए काम करेंगे 


Post Top Ad