लखनऊ नगर निगम ने करोड़ों की जमीन कराई खाली - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, April 8, 2024

लखनऊ नगर निगम ने करोड़ों की जमीन कराई खाली

 


लखनऊ (मानवी मीडिया) लखनऊ ग्राम-औरंगाबाद जागीर, तहसील-सरोजनी नगर व जिला-लखनऊ की खसरा संख्या-1418सं0 क्षेत्रफल 0.2020 हे0 व खसरा संख्या-1422 क्षेत्रफल 0.0750 हे0 राजस्व अभिलेखों में बंजर के खाते में दर्ज है, जो नगर निगम में निहित सम्पत्ति है। उक्त खसरा संख्या में प्रापर्टी डीलरों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया था तथा कतिपय लागों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर मकान भी बना लिये गये है। उक्त अवैध कब्जों को आज दिनांक 08.04.2024 को  संजय यादव, प्रभारी अधिकारी(सम्पत्ति) के आदेश के क्रम में तहसीलदार  संजय सिंह कनौजिया, नायब तहसीलदार,  नीरज कटियार, लेखपाल  मनोज कुमार आर्या, संदीप यादव(द्वितीय),  राहुल यादव,  मृदुल मिश्रा, लेखपाल व थानाध्यक्ष थाना-बिजनौर के द्वारा उपलब्ध करायी गयी पर्याप्त पुलिस बल व नगर निगम की ई0टी0एफ0 टीम के सहयोग से उक्त अवैध कब्जे को शांतिपूर्ण ढंग से हटवा दिया गया है। खसरा संख्या-1418सं0, व 1422 की शेष भूमि शीघ्र ही रिक्त करा ली जायेगी। 

उक्त अवैध कब्जों सें 15285 वर्गफुट भूमि रिक्त कराई गई, जिसकी बाजारू कीमत रू0 3,82,00,000 है।

Post Top Ad