कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर की मां का निधन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, April 12, 2024

कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर की मां का निधन


उत्तर प्रदेश : (मानवी मीडिया) कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की मां का निधन हो गया। वह केजीएमयू में भर्ती थीं।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओम प्रकाश राजभर की मां के निधन पर शोक जताया है।उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष श्री ओपी राजभर जी की पूज्य माता जी के देहावसान की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। प्रभु श्री राम से पूजनीय माता जी की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट करता हूँ। वहीं मां के निधन के पहले उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने मेदांता हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चार दिन में 4 लाख रुपए ले लिए लेकिन इलाज के नाम पर फाइल पर फाइल बनाएगी। उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है।

Post Top Ad