आजादी के बाद AMU में पहली बार महिला को मिला VC का पद - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 23, 2024

आजादी के बाद AMU में पहली बार महिला को मिला VC का पद


लखनऊ : (मानवी मीडियाआजादी के बाद पहली बार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में वाइस चांसलर के पद पर किसी महिला को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद प्रोफेसर नईमा खातून को यूनिवर्सिटी का वीसी नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि विश्विद्यालय के इतिहास में पहली बार 103 साल के दौरान किसी महिला की नियुक्ति बतौर वीसी की गई है।  वीसी के चुनाव के लिए एक पैनल तय किया गया था। जिसके जरिये तीन नाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे गए थे। विचार के बाद राष्ट्रपति ने प्रोफेसर नईमा खातून के नाम पर अपनी मंजूरी दे दी है। नईमा खातून को अब एएमयू का नया वीसी चुना गया है। 


Post Top Ad