लखनऊ पुलिस द्वारा 60 गुमशुदा मोबाईल बरामद - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 10, 2024

लखनऊ पुलिस द्वारा 60 गुमशुदा मोबाईल बरामद

 


लखनऊ (मानवी मीडिया)सर्विलांस सेल कार्यालय पुलिस उपायुक्त उत्तरी जोन लखनऊ द्वारा 60 गुमशुदा मोबाईल बरामद (कीमत लगभग 20 लाख रु0)

कार्यवाही

 पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ  एस.बी. शिरडकर के निर्देशानुसार नागरिकों के खोये हुये मोबाईल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त उत्तरी कार्यालय में उत्तरी जोन थाना क्षेत्रों से मोबाईल गुमशुदगी के सम्बन्ध मे प्राप्त प्रार्थना पत्रों को सर्विलांस पर लगाकर बरामद किये जाने हेतु  पुलिस आयुक्त  द्वारा निर्देशित किया गया था।

उक्त के क्रम मे  पुलिस उपायुक्त उत्तरी  अभिजित आर० शंकर व अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी  जितेन्द्र कुमार दूबे के कुशल निर्देशन एवं निकट पर्वेक्षण मे गुमशुदा मोबाईलों की बरामदगी के हेतु सर्विलांस सेल उत्तरी टीम द्वारा अथक परिश्रम एंव मेहनत के फलस्वरूप विभिन्न कम्पनियों के कुल 60 मल्टीमीडिया मोबाईल फोन लखनऊ व अन्य जनपद से बरामद किये गये। जिन्हे पुलिस उपायुक्त उत्तरी द्वारा आज दिनांक 10.04.2024 को उनके वास्तविक मोबाईल धारकों को प्रदान किया गया। अपने खोये हुये मोबाईल फोन को प्राप्त कर नागरिकों द्वारा  पुलिस उपायुक्त उत्तरी व सर्विलांस सेल/क्राइम टीम उत्तरी टीम की प्रशंसा की गयी।

बरामदगी का विवरणः-

60 मल्टीमीडिया मोबाईल फोन कीमत करीब 20 लाख रु0।

बरामद करने वाले पुलिस टीम का विवरण उ.नि० विश्वनाथ प्रताप सिंह क्राइम टीम सर्विलांस प्रभारी है. का0 आजम क्राइम टीम उत्तरी हे. का० अवधेश गिरी क्राइम टीम उत्तरी हे. का० वीर सिंह सर्विलांस सेल उत्तरी हे०का) सन्तोष कुमार सर्विलांस सेल उत्तरी हे०का० अमित गौतम सर्विलांस सेल उत्तरी का० राघवेन्द्र प्रताप सिंह म०का० प्रिया

हे. का० नदीम क्राइम टीम उत्तरी

Post Top Ad