रास्ते में सतबरवा-मनिका थाना क्षेत्र की भलुआही घाटी में छह लोगों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने महिला के पति और उसके बहनोई को बंधक बना लिया और इसके बाद महिला को थोड़ी दूर ले जाकर चार घंटे तक उसका रेप किया। इसके बाद महिला को एक बाइक पर कहीं दूसरी जगह ले जाने लगे। महिला रास्ते में एक कार को देखकर बचाव में चिल्लाने लगी तो उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गयी। आरोपी महिला को छोड़कर भागने लगे, लेकिन इस बीच शोर सुनकर ग्रामीण जुट गये और आरोपियों में से दो — भोला राम और धर्मेंद्र राम को मौके पर दबोच लिया।
ग्रामीणों ने दोनों को बुरी तरह पीटा। बाद में उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। तीन अन्य आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी अब तक फरार बताया जा रहा है। महिला के पति के बयान पर मनिका थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। महिला को मेडिकल जांच के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया गया है।