पीएम मोदी ने वसुंधरा से पूछा-कैसी हैं बहू निहारिका - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 3, 2022

पीएम मोदी ने वसुंधरा से पूछा-कैसी हैं बहू निहारिका


जयपुर (मानवी मीडिया
भाजपा के लिए राजस्थान के भाजपा नेताओं की गुटबाजी सिरदर्द बनी हुई है। इस गुटबाजी को दूर करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कई बार पार्टी नेताओं को नसीहत दे चुके हैं, लेकिन आज प्रदेश के भाजपा नेताओं ने बीजेपी कार्यकारिणी की हैदराबाद बैठक में एकजुटता का संदेश दिया है। हैदराबाद में हुई भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के दौरान राजस्थान भाजपा नेताओं की ओर से जारी किए गए फोटो से सियासी संदेश दिया गया है। पार्टी एकजुट है। विधानसभा चुनाव 2023 पूरी तैयारी के साथ लड़ा जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और चंद्रशेखर ने पार्टी आलाकमान के सामने एकजुटता का संदेश दिया है। यह संदेश केवल फोटो में दिया।

वसुंधरा से पूछा-कैसी हैं बहू निहारिका

पीएम मोदी ने वसुंधरा  राजे से मिलते ही पूछा ‘वसुंधरा जी अब कैसी हैं निहारिका ? अब तो स्वस्थ हैं ना’। मोदी ने वसुंधरा राजे की बहू के इलाज के बारे में भी डिटेल से जानकारी और इलाज में पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी। मोदी ने कहा कि मेरी शुभकामनाएं उनके (निहारिका राजे) साथ हैं। आप चिंता नहीं करें, उन्हें ईश्वर दीर्घायु बनाए रखेगा। इस संबंध में मेरी मदद की जहां जरूरत हो जरूर बताएं।

राजस्थान में सीएम फेस को लेकर खींचतान 

राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले ही भाजपा नेताओं में गुटबाजी चरम पर है। मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर खींचतान है। वसुंधरा समर्थक पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को सीएम फेस घोषित करने की लगातार मांग कर रहे हैं। जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का कहना है कि विधानसभा चुनाव पीएम मोदी के चेहरे और कमल के निशान पर ही लड़ा जाएगा। वसुंधरा राजे समर्थकों को यह बात रास नहीं आ रही है। वसुंधरा राजे ने अपने जन्मदिन के बहाने शक्ति प्रदर्शन कर सियासी विरोधियों पर जमकर निशाना साधा था। जानकारों का कहना है कि भाजपा में गुटबाजी नहीं है तो फिर तस्वीर के जरिए एकजुट होने का मैसेज क्यों दिया जा रहा है। जो फोटो राजे, पूनिया और अन्य नेताओं की ओर से सोशल मीडिया पर जारी किए गए वो तो यही संदेश दे रहे हैं। फोटो में राजे, पूनिया, गजेंद्र सिंह शेखावत, कटारिया, ओम प्रकाश माथुर, राजेंद्र राठौड़ और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह साथ-साथ खड़े हैं और अपनी एकजुटता का संदेश इस फोटो के जरिए देने का प्रयास कर रहे हैं।

भाजपा नेताओं ने ट्वीट कर दी जानकारी 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट कर लिखा- हैदराबाद में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आशिर्वाद प्राप्त हुआ। पीएम के कुशल नेतृत्व में भारत की साख बढ़ी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा- हम सबके प्रेरणा स्त्रोत पीएम मोदी से आज हैदराबाद में मुलाकात हुई। राष्ट्र की उन्नति को समर्पित आपकी विचारधारा एवं अखंड भारत के संकल्प ने मां भारती का जो गौरव बढ़ाया है। वह सदैव अक्षुण्ण रहे। 

Post Top Ad