नगर आयुक्त ने अमीनाबाद इंटर कॉलेज का भ्रमण कर नवनिर्मित प्रयोगशाला का किया अवलोकन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 7, 2022

नगर आयुक्त ने अमीनाबाद इंटर कॉलेज का भ्रमण कर नवनिर्मित प्रयोगशाला का किया अवलोकन

लखनऊ (मानवी मीडिया) नगर आयुक्त  इंद्रजीत सिंह ने नगर निगम लखनऊ द्वारा संचालित अमीनाबाद इंटर कॉलेज का भ्रमण किया।पूरे विद्यालय का भ्रमण कर नगर आयुक्त द्वारा वहाँ तैनात शिक्षकों से परिचय लिया गया व प्रदान की जा रही शिक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं छात्रों से भी वार्तालाप की।इस मौके पर अमीनाबाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य साहेब लाल मिश्र सहित विद्यालय के शिक्षक गण व समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

नगर आयुक्त के आगमन पर विद्यालय के छात्रों ने योग पर एक प्रस्तुति पेश कर अपनी कला का प्रदर्शन किया और नगर आयुक्त महोदय का मन मोह लिया।छात्रों द्वारा दी गयी योग प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए नगर आयुक्त महोदय द्वारा छात्रों का उत्साह वर्धन किया गया व जीवन मे योग के महत्व पर छात्रों के साथ चर्चा कर दैनिक दिनचर्या में योग क्रियाओं को शामिल किए जाने की सलाह भी दी गयी।

नगर आयुक्त महोदय द्वारा विद्यालय की नव सृजित अद्वितीय गणित प्रयोगशाला का अवलोकन करते हुए विद्यालय के लिए नगर निगम की ओर से पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।

विद्यालय में छात्रों से रूबरू होने व भ्रमण करने के पश्चात नगर आयुक्त महोदय द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया व प्रकृति को



सहेजने के लिए छात्रों को प्रेरित किया।

Post Top Ad