भाजपा कि ओर से चलाया जा रहा वृक्षारोपण दिनेश शर्मा मुकेश शर्मा में सम्मिलित - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, July 5, 2022

भाजपा कि ओर से चलाया जा रहा वृक्षारोपण दिनेश शर्मा मुकेश शर्मा में सम्मिलित

 


लखनऊ (मानवी मीडिया) भारतीय जनता पार्टी की ओर से  चलाए जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत पश्चिम विधानसभा कार्यालय ,टिकैत राय तालाब पर पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व महानगर अध्यक्ष/एमएलसी मुकेश शर्मा ने पौधारोपण किया। और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। दिनेश शर्मा ने कहा हम अच्छे तरीके से जीवनयापन करना चाहते हैं तो अधिक से अधिक पेड़ लगाए।  हरियाली की वजह से ही ज्यादा वर्षा होती है।पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए कम से कम एक पौधे को अवश्य लगाएं एवं उसकी देखभाल भी करें ताकि पौधरोपण करने का उद्देश्य पूरा हो सके।इस अवसर पर पश्चिम विधानसभा के उपविजेता अंजनी कुमार श्रीवास्तव ,मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा ,वीरेंद्र सिंह, अजय सोनी महेंद्र राजपूत , बूथ के प्रभारी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रवीण गर्ग मीडिया प्रभारी राजनाथ सिंह: विधान परिषद सदस्य बनने के उपरांत लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा का कार्यकर्ताओं द्वारा कैंट विधानसभा में स्वागत अभिनंदन किया गया।

स्वागत समारोह में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष से बढ़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बन सकता है। जबकि अन्य दलों में कार्यकर्ताओं को अवसर देने के बजाय किचन केबिनेट में  परिवारिक लोगों में ही सारे पदों का बंटवारा हो जाता है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बगैर चवन्नी घूस दिए लोकतंत्र के उच्च सदन तक पहुंचता है।

मुकेश शर्मा ने कहा कि केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूं मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को अपर हाउस भेजने के लिए का निर्णय लिया गया।

विधानसभा चुनाव में भी लखनऊ सीटों पर तीन कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाने का अवसर प्रदान किया गया। उत्तर प्रदेश में यह पहला अवसर है जब जिला अध्यक्ष को विधान परिषद सदस्य बनाने का निर्णय पार्टी द्वारा लिया गया ऐसा संभव सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में संभव है साधारण कार्यकर्ता जो कार्य करते करते किसी भी पद को प्राप्त कर सकता है।

 रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह द्वारा लखनऊ में विकास कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं रिंग रोड का 70 परसेंट पूरा हो गया है और आने वाले समय में रोजगार में भी सहायक होगा। 2014 से 22 तक के 8 साल के शासन काल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र लखनऊ को लगभग 40000 करोड की विकास परियोजना मिली है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि चंदन नगर आलमबाग स्थित होटल सैफरन बैंक्वेट में आयोजित अभिनंदन समारोह में महापौर संयुक्ता भाटिया, पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी, महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी, अशोक तिवारी, मंत्री योगेंद्र पटेल, कोषाध्यक्ष हेमंत दयाल , मंडल अध्यक्ष विनायक पांडे, पीयूष दीवान, सचिन वैश्य, रंजीता शर्मा, पार्षद पम्मी तिवारी, बबलू मिश्रा, रेखा भटनागर , अंकित मिश्रा हर्षित दीक्षित, सुभाष शुक्ला, सरदार परमिंदर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



Post Top Ad