अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, तीन महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 8, 2022

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, तीन महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत


श्रीनगर (मानवी मीडिया): अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 10 लोगों की मौत की खबर है। पुलिस नियंत्रण कक्षा ने आज यहां बताया कि शाम को करीब 05.30 बजे बादल फटने की घटना के बाद आई बाढ़ में श्रद्धालुओं के शिविर बह गये है। इस घटना में तीन महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) तथा अन्य टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। 35 से 40 श्रद्धालुओं के फंसे होने की खबर है।

इस संबंध में आईटीबीपी ने कहा कि ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के बाद गुफा के ऊपर से पानी आ गया। बारिश फ़िलहाल थम गई है। जम्मू-कश्मीर बादल फटने से अमरनाथ धाम के कुछ लंगर प्रभावित हुए। घायलों को बचाने के लिए हेलिकॉप्टर रवाना किया गया है। भारी बारिश के चलते गाद और पानी काफी मात्रा में नीचे बह रहा है। ऐसे में राहत और बचाव कर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करते हुए ऑपरेशन को अंजाम देना पड़ रहा है।

कश्मीर पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया कि पवित्र गुफा के पास भारी बारिश के चलते कई लंगर पूरी तरह तबाह हो गए। राज्य पुलिस बल भी रेस्क्यू में जुटा हुआ है। घायलों को एयलिफ्ट भी किया जा रहा है। कश्मीर पुलिस के IG विजय कुमार के मुताबिक स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

हादसे के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘बाबा अमरनाथ जी की गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ के संबंध में मैंने LG मनोज सिन्हा जी से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। सभी श्रद्धालुओं की कुशलता की कामना करता हूं।’

Post Top Ad