दिनदहाडे डकैती/लूट की घटना को अंजाम देने वाले,06 साथियों के साथ गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, July 5, 2022

दिनदहाडे डकैती/लूट की घटना को अंजाम देने वाले,06 साथियों के साथ गिरफ्तार


लखनऊ (मानवी मीडिया) उत्तर प्रदेश एस0टी0एफ0  को डकैती, लूट करने वाले गिरोह का मास्टरमाइण्ड रामप्रवेश राजभर व उसके 06 साथियों को अवैध तमन्चा, कारतूस लूटे गए रुपये तथा डकैती में प्रयुक्त वाहन के साथ थाना बीबीडी क्षेत्र, कमिश्नरेट लखनऊ से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-

1. राम प्रवेश राजभर पुत्र राम कृपाल राजभर निवासी वार्ड नम्बर 18, बिछिया, जंगल तुलसीराम, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर। (मास्टरमाइण्ड)

2. अनिल पासवान पुत्र सुरेश पासवान निवासी खोराबार, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर।

3. प्रवीण चैहान पुत्र स्व0 लाल बहादुर चैहान निवासी मधुवन नगर, वार्ड नं0 8, थाना नौतनवा, जनपद महाराजगंज।

4. जितेन्द्र पासवान पुत्र लाल साहब पासवान निवासी 339 बी, सिंहासनपुर, कूडाघाट, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर। 

5. रजनीश मिश्रा पुत्र श्री नरेन्द्र नाथ मिश्रा निवासी मोहल्ला सिंहासनपुर, पो0 कुड़ाघाट, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर मूल पता ग्राम व पोस्ट अमहिया, थाना झंगहा, जनपद गोरखपुर। 

6. संजय कुमार पुत्र श्री राम अवध निवासी ग्राम खजुरी, थाना खजनी, जनपद गोरखपुर हाल पता- निवासी मधुरनगर, वार्ड नं0 8, थाना नौतनवा, जनपद महाराजगंज। 

7. चन्द्र शेखर राजभर पुत्र रामानन्द राजभर निवासी बिछिया, तुलसीराम जंगल, खजुरिया टोला, वार्ड नं0 22, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर।

बरामदगीः-

1. लूटे गए रुपयों में से एक़ लाख रुपये (रुपये 500 के नोटों की 02 गड्डी फर्मों की मुहर लगी)

2. 01 अदद अवैध रिवाल्वर फैक्ट्रीमेड 0.32 बोर।

3. 01 अदद अवैध पिस्टल 0.32 बोर मय मैगजीन।

4. 02 अदद अवैध तमन्चा 315 बोर।

5. 02 अदद अवैध जिन्दा कारतूस 0.32 बोर (रिवाल्वर)।

6. 04 अदद अवैध जिन्दा कारतूस 0.32 बोर (पिस्टल)।

7. 06 अदद अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर।

8. 01 अदद प्रतिबन्धित खुखरी।

9. 01 अदद महिन्द्रा स्कार्पियो रजि0 नं0 UP53DU8283

10. 01 अदद मारुती सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार रजि0 नं0 UP53ED3132

11. 10 अदद मोबाइल फोन।

12. 02 ंअदद फर्जी नम्बर प्लेट 01 रजि0 नं0 UP58DO3233 01 रजि0 नं0 UP58ED8182 

13. 04 ंअदद नम्बर प्लेट 02 अदद रजि0 नं0 UP53DU8283 02 अदद रजि0 नं0 UP53ED3132

14. 20 अदद एटीएम कार्ड। (राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय बैंको के)

15. 10 अदद आधार कार्ड। (06 अदद अभियुक्तों के 04 अदद कैरियरों के)

16. 06 अदद पैन कार्ड। (04 अदद अभियुक्तों के 02 अदद कैरियरों के)

17. 06 अदद निर्वाचन कार्ड। (04 अदद अभियुक्तों के 02 अदद कैरियरों के)

18. 05 अदद ड्राइविंग लाइसेंस।

19. नकद 27400 रूपये। (जामातलाशी से प्राप्त)

गिरफ्तारी का स्थान, दिनंाक व समयः-

निकट रेगुलेटर प्वाइंट, जुग्गौर थाना- बीबीडी, कमिश्नरेट लखनऊ, 05-07-2022 समय दोपहर 12ः35 बजे।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक नए गैंग द्वारा लगातार लूट/डकैती करने की सूचना प्राप्त हो रही थी। जिसके क्रम में मुख्यालय स्थित पुलिस उपाधीक्षक श्री दीपक कुमार सिंह की टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

अभिसूचना संकलन के माध्यम से ज्ञात हुआ कि पूर्वी उ0प्र0 के जनपदों गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बहराइच आदि में भारतीय करेन्सी का नेपाली करेन्सी में कनवर्जन करने वाली कम्पनियों/एजेन्सियों के पैसे ले-जाने व ले-आने वाले कैरियरों को निशाना बनाकर लूट/डकैती करने वाला एक गिरोह उपरोक्त जनपदों में सक्रिय है, जिसके सम्बन्ध में एसटीएफ द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की गयी तो ज्ञात हुआ कि महराजगंज जनपद के नौतनवा कस्बा निवासी संजय कुमार जो पूर्व में उक्त करेन्सी कनवर्जन कम्पनी/एजेन्सी में कैरियर का काम करता था। अब इन्हीं एजेन्सियों के कैरियरों के आने-जाने की मुखबिरी गोरखपुर निवासी किसी राम प्रवेश नामक व्यक्ति से कराता है। 

दिनांक 05-07-2022 को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि उक्त गैंग द्वारा आज लखनऊ में बीबीडी के पास किसी संगीन घटना को अंजाम देने की योजना बनायी जा रही है। यदि जल्दी की जाये तो पकडे जा सकते हैं। उक्त सूचना पर विश्वास करके निरीक्षक हेमन्त भूषण सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 तेज बहादुर सिंह, मु0आ0 विनोद कुमार यादव, मु0आ0 कृष्णकांत, मु0आ0 पवन सिंह बिसेन, मु0आ0 हिमान्शु शुक्ला, आ0 आलोक रंजन, आ0 सुनील कुमार यादव, आ0 राम सिंह, मु0आ0 कमाण्डो रामकेश, आ0 कमाण्डो हरेन्द्र कुमार, आ0 कमाण्डो रवि कुमार मु0आ0 चालक सुरेश कुमार, मु0आ0 चालक भोला यादव की एक टीम गठित कर मुखबिर को साथ लेकर बीबीडी कालेज के पास पहुंचे। मुखबिर ने बताया कि एक सफेद स्कार्पियो व एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार पर सवार होकर उपरोक्त गैग के सदस्य लूट की घटना को अंजाम देने हेतु रेगुलेटर प्वाइंट, जुग्गौर के पास मौजूद हंै। इस सूचना से स्थानीय पुलिस को अवगत कराते हुए मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे, जहां मुखबिर ने कुछ दूर पर खडी दोनों गाडियों की ओर इशारा करते हुए बताया कि ये दोनों वही गाडियां हैं, जिसका नम्बर प्लेट वह लोग बदल रहे हैं। इतना बताकर मुखबिर चला गया। एसटीएफ की टीम द्वारा हिकमतअमली का प्रयोग करते हुए एक बारगी दबिश देकर दोनों गाडियों की नम्बर प्लेट बदल रहे चार व्यक्तियों को व स्कार्पियो व स्विफ्ट डिजायर में बैठे 3 व्यक्तियों को आवश्यक बल प्रयोग करते हुए पकड़ लिया गया, जिनके पास से उपरोक्त बरामदगी हुयी।

बरामद कागजातों, असलहों, व पैसों के बारे में पूछने पर गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि ये पैसे हम लोगों द्वारा पूर्व में की गयी लूट की घटनाओं के हैं, जिसे हम लोगों ने खर्च के लिए रखे थे। पूर्व में हम लोगों ने लूट की तीन घटनाओ को अंजाम दिया है, जिसमें 24 दिसंबर 2021 को महराजगंज में कोल्हुई बाजार के आगे, 16 मई 2022 को गोरखपुर में मानीराम क्रॉसिंग से आगे, 14 जून 2022 को सिद्धार्थनगर में चिल्हिया से पहले घटनाएं कारित की गयी हैं।

उपरोक्त घटनाओ के सम्बन्ध में सम्बंधित थाना प्रभारियों से जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि- 

1. दिनांक 24-12-2021  को हुयी घटना के सम्बन्ध में थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज में मु0अ0सं0-101/2022 धारा-395 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत हैं जिसमें 05 लाख 15 हजार रुपये की लूट होने की सूचना दर्ज है। 

2. दिनांक 16-05 -2022 को हुयी घटना के सम्बन्ध में थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर में मु0अ0सं0-230/2022 धारा-394 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत हैं जिसमें 07 लाख रुपये की लूट होने की सूचना दर्ज है। 

3. दिनांक 14-06-2022 को हुयी घटना के सम्बन्ध में थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर  में मु0अ0सं0-85/2022 धारा-395/397 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत हैं, जिसमें 16 लाख 50 हजार रुपये की लूट होने की सूचना दर्ज है। 

बरामद रिवॉल्वर के सम्बन्ध में रजनीश से पूंछा गया तो बताया यह चोरी की है, जिसे उसने व राहुल ने सीतामढ़ी बिहार से चोरी किया था। उक्त रिवॉल्वर की चोरी के सम्बन्ध में थाना- कोतवाली सीतामढ़ी से जानकारी प्राप्त की गयी तो पता चला कि यह रिवॉल्वर डॉ जगदीश प्रसाद पुत्र स्व0 दुर्गा प्रसाद निवासी हॉस्पिटल रोड सीतामढ़ी बिहार की है, जो दिनांक 13-09-2018 को उनके घर से चोरी हो गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना-कोतवाली, जनपद सीतामढ़ी, बिहार में मु0अ0सं0- 875/2018 धारा 457,380 भा0द0वि0 पंजीकृत है। उपरोक्त के सम्बन्ध में उक्त मुक़दमे के विवेचक को अवगत कराया गया जिसके द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही थाना बीबीडी, कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा की जाएगी।

Post Top Ad