मुख्यमंत्री आवास योजना हेतु रू0 508.632 करोड़ का बजट का प्राविधान - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 7, 2022

मुख्यमंत्री आवास योजना हेतु रू0 508.632 करोड़ का बजट का प्राविधान


लखनऊ: (मानवी मीडिया)उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि 

वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु  मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अन्तर्गत रू0 508.632 करोड़ के बजट प्राविधान किया गया है, जिसके सापेक्ष जनपदों से प्राप्त मांग पत्र के अनुसार उन्हें श्रेणी वार लक्ष्य का आवंटन किया गया है।

 मुख्यमंत्री आवास योजना(ग्रामीण )  के अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा, कालाजार, वनटांगिया मुसहर, कोल, नट, चेरों, सहरिया थारू, पछईया लोहार / गढईया लोहार, बैगा (जनजाति) वर्ग, जे0ई0 / ए0ई0एस0 से प्रभावित, कुष्ठ रोग से प्रभावित परिवार छत विहीन एवं आश्रय विहीन कच्चे / जर्जर आवासों में रह रहे परिवारों को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है।  इन्ही पात्रता श्रेणियों में जनपदों द्वारा श्रेणीवार (सामान्य / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति) मांग पत्र उपलब्ध कराये गये है।उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य के निर्देशों के क्रम में जनपदों के सम्बन्धित अधिकारियों को जनपदवार / श्रेणीवार  निर्धारित लक्ष्य के अनुसार तत्काल मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के आवासों के पंजीकरण एवं स्वीकृति की कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 15595 परिवार, वनटांगिया के 14 परिवार, कुष्ठ रोग से प्रभावित 767, जे०ई० के 38 ए०ई०एस० के 18 कालाजार से प्रभावित 22, कोल के 10908, सहरिया के 284, नट के 2001 पछईया लोहार के 20, मुसहर के 587, जनपद सोनभद्र में चेरो जनजाति के 3757 एवं बैगा जनजाति के 1523 इस प्रकार कुल 35534 परिवारों हेतु लक्ष्य आवंटित किया गया है।



Post Top Ad