तत्काल टिकट की बुकिंग के लिए , रेलवे ने लॉन्च की ये ऐप - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 22, 2022

तत्काल टिकट की बुकिंग के लिए , रेलवे ने लॉन्च की ये ऐप

नई दिल्ली (मानवी मीडिया): रेल में यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर है। अब आपको टिकट के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। रेलवे ने तत्काल टिकट के लिए अब एक नया ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट पर ही मौजूद होगा। इस ऐप की मदद से आप आसानी से तत्काल टिकट बुकिंग कर सकेंगे। ऐप को कंफर्म टिकट ऐप नाम दिया गया है, इसकी मदद से आप आसानी से तत्काल टिकट प्राप्त कर सकते हैं

कंफर्म टिकट ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, इसे आईआरसीटीसी नेक्स्ट जेनरेशन ऐप के जरिए भी डाउनलोड किया जा सकता है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc.co.in पर भी ब्योरा दिया गया है। इस ऐप की मदद से यात्री ट्रेन में सीट की उपलब्धता चेक कर सकते हैं। यहां किसी खास रूट से चलने वाली सभी ट्रेन के तत्काल टिकट को चेक किया जा सकता है। हालांकि, ऐप के जरिए भी तत्काल टिकट के लिए अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। 

यात्रियों को इस ऐप पर विवरण प्राप्त करने के लिए ट्रेन नंबर दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी। खास बात यह है कि यह ऐप मुफ्त टिकट रद्द करने की सुविधा भी देता है। ऐप लॉग इन करते समय निजी जानकारी को सेव करने की भी सुविधा देता है। ऐसा करने से यात्रियों का समय बचता है।

Post Top Ad