जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया कारागार का निरीक्षण - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 24, 2022

जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया कारागार का निरीक्षण


मऊ (मानवी मीडिया /आदर्श सिंह) मऊ जिलाधिकारी अरुण कुमार द्वारा आज पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के साथ जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न बैरको में जाकर बैरको की स्थिति का जायजा लिया, साथ ही कुछ कैदियों से बातचीत कर उनका हालचाल लिया। बैरक परिसर में स्थित रसोईघर एवं अस्पताल का भी जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रसोई घर में बन रहे भोजन के बारे में जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने रसोई घर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने एवं कैदियों को मेंन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा परिसर में स्थित अस्पताल के डॉक्टर द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या एवं उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली गयी। निरीक्षण के दौरान जेल की बाहरी दीवारों के निकट स्थित कुछ पेड़ों को देखते हुए जिलाधिकारी ने इसे तत्काल कटवाने के निर्देश दिए। जेल में बंद कैदियों के कोविड-19 टीकाकरण की स्थिति के बारे में भी जिलाधिकारी ने जानकारी ली। जेल में लगे विभिन्न सी0सी0टी0वी0 कैमरों के मॉनिटरिंग हेतु जेल अधीक्षक के कमरे में लगे एल0ई0डी0 एवं अन्य कमरे में कंट्रोल रूम होने की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल कंट्रोल सिस्टम को जेल अधीक्षक के कमरे में लगवाने के निर्देश दिए।
उक्त अवसर पर जेल अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post Top Ad