पश्चिम विधानसभा भाजपा प्रत्याशी अंजनी कुमार श्रीवास्तव के समर्थन में भव्य रोड शो का आयोजन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 21, 2022

पश्चिम विधानसभा भाजपा प्रत्याशी अंजनी कुमार श्रीवास्तव के समर्थन में भव्य रोड शो का आयोजन

 


लखनऊ (मानवी मीडिया)पश्चिम विधानसभा भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अंजनी कुमार श्रीवास्तव के समर्थन में  पश्चिम विधानसभा में भव्य रोड शो का आयोजन हुआ जिसमें प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा भारतीय जनता पार्टी नोएडा विधायक पंकज सिंह उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी, लखनऊ महानगर के महामंत्री त्रिलोक अधिकारी ने उपस्थित रहकर प्रत्याशी के पक्ष में रिकॉर्ड तोड़ जीत दिलाने के लिए जनता से अपील की। ई ब्लॉक मार्केट राजाजीपुरम में व्यापारियों द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। खाला बाजार चौराहे पर भाजपा नेत्री नेहा रस्तोगी, नवीन गौड़, जीशान ने फूलों से स्वागत किया। ठाकुरगंज चौराहे पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने  कार्यकर्ताओं के साथ  स्वागत किया। बालागंज चौराहे पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत, अरविंद मिश्रा ,राजवीर सिंह ने फूल मालाओं से स्वागत किया।  कैंपल रोड पर गुड्डू यादव ने अपने साथियों के साथ फूलों की बारिश कर स्वागत किया।इसके बाद बुद्धेश्वर चौराहे पर मंडल अध्यक्ष अजय सोनी ने कार्यकर्ताओं के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने झंडे लहरा कर जोश और उत्साह से नारे लगाए।

Post Top Ad