लखनऊ में भाजपा ने आज पांच चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 5, 2022

लखनऊ में भाजपा ने आज पांच चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

 


लखनऊ (मानवी मीडिया)भारतीय जनता पार्टी द्वारा लखनऊ में चुनाव प्रचार प्रसार को युद्ध स्तर पर किए जाने हेतु पांच विधानसभाओं में आज चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन संपन्न हुआ। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आज उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा द्वारा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा की उपस्थिति में सरोजनी नगर प्रत्याशी राजेश्वर सिंह , कैंट प्रत्याशी बृजेश पाठक, मध्य प्रत्याशी रजनीश गुप्ता, उत्तर से डॉक्टर नीरज बोरा और पूर्व विधानसभा में आशुतोष टंडन के चुनावी कार्यालयों का हवन पूजन और मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजन कर उद्घाटन किया गया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि डॉक्टर दिनेश शर्मा ने प्रातः 11:00 बजे सर्वप्रथम सरोजनी नगर नगर विधानसभा में ब्रह्म श्री प्लाजा पारा चौराहे पर एलडीए कॉलोनी में चुनावी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में पूजन अर्चन व हवन के दौरान प्रत्याशी राजेश्वर सिंह के साथ उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, कैंट प्रत्याशी मंत्री बृजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, डॉ निशिकांत दुबे झारखंड से गोड्डा के सांसद  व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला और बलिया प्रत्याशी प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह भी अपनी शुभकामनाएं देने पहुंचे।


इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा प्रत्याशी बृजेश पाठक के चंदन नगर आलमबाग स्थित कार्यालय और मध्य विधानसभा में हलवासिया कोर्ट हजरतगंज स्थित प्रत्याशी रजनीश गुप्ता के कार्यालय का उद्घाटन किया जिसमें महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया व कैंट विधायक सुरेश चंद्र तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री उत्तर विधानसभा में विधायक डॉक्टर नीरज बोरा के पुरनिया स्थित कार्यालय का उद्घाटन किया। अंत में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आशुतोष टंडन जी के सेक्टर 8 इंदिरा नगर स्थित परिजात पैलेस में कार्यालय का उद्घाटन किया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री मोहसिन रजा, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा महापौर संयुक्ता भाटिया महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

कार्यालय उद्घाटन के उपरांत सभी प्रत्याशियों ने अपने अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क भी किया व विभिन्न सम्मानित व गणमान्य जनों से भेंट कर सरकार द्वारा किए गए कार्यों को बता कर विधानसभा चुनाव में पूर्ण सहयोग व समर्थन प्रदान करते हुए पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की अपील की और जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया।


Post Top Ad