बोरे में सिक्के लेकर स्कूटी खरीदने पहुंचा शख्स, छूटे कर्मचारियों के पसीने - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 25, 2022

बोरे में सिक्के लेकर स्कूटी खरीदने पहुंचा शख्स, छूटे कर्मचारियों के पसीने

दिसपुर(मानवी मीडिया): इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स स्कूटी खरीदने के लिए बोरे में सिक्के भरकर शोरूम पहुंचा। बताया जा रहा है कि शख्स के बोरे में एक, दो और 10 रुपए के सिक्के थे। महीनों से ये शख्स स्कूटी खरीदने के लिए सेविंग कर रहा था, पेशे से दुकानदार ये शख्स जब शोरूम पहुंचा तो सभी लोग हैरान रह गए


 बोरे भरकर  सिक्के लेकर शोरूम पहुंचा शख्स और खरीद ली स्कूटी, सिक्के गिनते-गिनते छूटे  कर्मचारियों के पसीने

इस शख्स ने बताया कि वह महीनों से सेविंग कर रहा था, जब पैसे पूरे हो गए तो वह बोरी भरकर शोरूम पहुंच गया। उसने खुद बताया कि बोरे के अंदर एक, दो और 10 रुपए के सिक्के थे।

वहीँ, सिक्कों को गिनने के लिए शोरूम के सभी कर्मचारियों को लगाया गया। घंटों की मशक्कत के बाद वो सिक्कों को गिनने में कामयाब रहे। जब शख्स से पूछा गया कि उसने इतने सिक्के कैसे इकट्ठा किए तो उसने बताया कि यह उसकी कई महीनों की सेविंग्स थी। उसने कहा कि उसे स्कूटी खरीदनी थी इसलिए उसने 7 से 8 महीने तक पाई-पाई जुटाकर ये सिक्के जमा किए थे।

Post Top Ad