ब्राह्मण समाज भाजपा को दिलाएगा प्रचंड विजय - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 5, 2022

ब्राह्मण समाज भाजपा को दिलाएगा प्रचंड विजय

 

लखनऊ (मानवी मीडिया) ब्राह्मण समाज विकास और सम्मान के साथ है - अशोक बाजपेई

सवायजपुर में ब्राह्मण समाज भाजपा को दिलाएगा प्रचंड विजय

ब्राह्मण समाज राष्ट्रहित चिंतक समाज है। भगवान परशुराम, आचार्य चाणक्य की परंपरा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हमारी है। हम चरित्रवान, विकासशील और सबको साथ में लेकर चलने वालों के साथ है। हम प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वालों को जड़ से उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे।

इसके लिए ब्राह्मण समाज भारतीय जनता पार्टी की मदद तन, मन और धन से करके माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू को ऐतिहासिक विजय दिलाएगा।

उक्त उद्गार राज्यसभा सांसद डॉ अशोक बाजपेई जी ने घटकना और हरपालपुर में आयोजित ब्राह्मण समाज के प्रभावी मतदाताओं से संवाद कार्यक्रम में व्यक्त किए।

बाजपेई ने कहा कि सवायजपुर का ब्राह्मण सम्मान और विकास के साथ है। जो लोग निजी स्वार्थ में ब्राह्मण समाज के वोटों की ठेकेदारी करने का कुत्सित प्रयास कर रहे है उन्हे कटियारी की स्वाभिमानी माटी के ब्राह्मण आने वाली 23 फरवरी को कमल निशान का बटन दबाकर जबाब देंगे।

इस अवसर पर पारुल दीक्षित ने कहा कि भाजपा की नीतियां राष्ट्र और लोक के कल्याण की नीति है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में ब्राह्मण समाज पर हुए  अत्याचारों को ब्राह्मण कभी नही भूल सकता है। इस अवसर पर सेवानिवृत निदेशक पत्थरपुरवा निवासी गंगाशरण मिश्र ने कहा कि अर्जुनपुर पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ करवाकर रानू विकास पुरुष बन गए है। उनकी कथनी और करनी में कोई फर्क नही है। इसलिए इस बार ब्राह्मण समाज एक बार फिर रानू सिंह को चुनकर सदन भेजेगा । पाली नगर पंचायत के पूर्व प्रत्याशी श्याम मोहन मिश्र ने कहा कि पछोहा को अगुआ बनाने वाले और सबका सम्मान करने वाले विधायक रानू सिंह ही ब्राह्मणों के मत के असली हकदार है। पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष यतींद्र पाठक ने कहा कि जो लोग डॉ अशोक बाजपेई जी की उंगली पकड़कर राजनीति में चलना सीखे आज वो बाजपेई जी का अपमान करने वालों के साथ जुगलबंदी कर रहे है। ऐसे गद्दारों को ब्राह्मण समाज उनकी औकात दिखाकर डॉ बाजपेई जी समेत तमाम ब्राह्मणों के अपमान का बदला लेगा। 

इस संवाद कार्यक्रम में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि ब्राह्मण समाज सहित हर व्यक्ति का मैने सदा सम्मान किया है और  विकास के लिए संकल्पबद्ध रहा हूं। मेरा सर्वस्व राष्ट्र और समाज के लिए है। आप सभी का आशीर्वाद ही मेरी पूंजी है। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि आप सभी के आशीर्वाद से सवायजपुर विधानसभा को प्रदेश की अग्रणी विधानसभा बनाऊंगा।

इन संवाद कार्यक्रमों में प्रीतेश दीक्षित भाजपा जिला उपाध्यक्ष, कुशी बाजपेई ब्लॉक प्रमुख पिहानी, अनिल राजपूत ब्लॉक प्रमुख सांडी, राजेश पाठक पप्पू, अवध नरेश तिवारी जोधनपुरवा, अमित पाण्डेय पाण्डेयपुरवा, संजय पाठक सुदनीपुर, प्रणव द्विवेदी बंटी प्रधान बर्रा, अमित मिश्र प्रधान बड़ागांव, रामलड़ैते त्रिपाठी पूर्व प्रधान जलपीपुर, महेश मिश्र,  राममोहन शुक्ला कहरई नकटौरा, अरविंद शुक्ला पूर्व प्रधान कनकापुर,भोले शुक्ला प्रधान नकटौरा, अरुण त्रिपाठी प्रधान जलपीपुर, दिनेश तिवारी बारामउ, विनीत द्विवेदी पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत, अनिल मिश्र , भन्नू तिवारी पूर्व प्रधान नोनखारा, सुधीर त्रिपाठी ललुआमऊ, रामनरेश पाठक रौरा, चंद्रहास मिश्र घटकना, श्रवण दीक्षित अनंगपुर, अनुपम बाजपेई प्रधान भरखनी, संजीव मिश्र मदनापुर, रामकुमार मिश्र पूर्व प्रधान भैलामऊ, आशीष पाण्डेय पूर्व प्रधान मलौथा, रामप्रताप पाण्डेय पूर्व प्रधानाचार्य, संजय पाण्डेय सवायजपुर, अमरेश दीक्षित प्रधान चौसार, सौरभ मिश्र सिप्पी पूर्व प्रधान मलौथा, गोविंद मिश्र मंसूरपुर, राजेश मिश्र मैकपुर, प्रदीप मिश्र प्रधान दघेला, सरोज शुक्ला छितरामऊ, आदित्य मिश्र, अनुज पाण्डेय प्रधान खनकिलापुर, संजीव दीक्षित घसा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश मिश्र टिंकू टीलिया घटवासा,संतोष पाण्डेय सेवानिवृत प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय, ओमप्रकाश मिश्र, अर्चित दीक्षित भगहर, रावेंद्र मिश्र पूर्व प्रधान लक्षनपूरवा, अनुज अग्निहोत्री स्वतंत्र, अरुण मिश्र पूर्व प्रधान खनिकलापुर, सर्वेंद्र अग्निहोत्री, पंकज शुक्ला, राकेश त्रिवेदी पूर्व प्रधान दयालपुर, मुन्नूलाल अग्निहोत्री पूर्व प्रधान पुराअत्ता,जुगुल किशोर पाण्डेय पूर्व प्रधान रौरा, राजू तिवारी ललुआमऊ, राकेश तिवारी सराय राघो, भुवनेश मिश्र सतौथा, संजीव द्विवेदी टिकैया, रिंकू शुक्ला इकनौरा, अनुज द्विवेदी लमकन, उदित दीक्षित चौसार, पारुल दुबे कीर्तियापुर, राघव द्विवेदी दयालपुर,रामगोपाल अवस्थी, राजेश बाजपेई, सच्चिदानंद बमटापुर, पप्पू अग्निहोत्री, अरुण दीक्षित, शोभित अग्निहोत्री, अनिल पाठक, आनंद बाजपेई प्रधान कन्हारी, हरिकृष्ण बाजपेई रौरा समेत बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहें। कार्यक्रमों का संयोजन मनोज दीक्षित, डॉ राहुल तिवारी, धर्मेंद्र द्विवेदी आदि ने किया। डॉ अवनीश शुक्ला घटकना और राकेश मिश्र मंडल अध्यक्ष हरपालपुर ने आगत अथितियों का स्वागत व आभार प्रदर्शन किया।

Post Top Ad