टीएमसी के वरिष्ठ नेता व मंत्री साधन पांडे का मुंबई में निधन, लंबे समय से थे बीमार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 20, 2022

टीएमसी के वरिष्ठ नेता व मंत्री साधन पांडे का मुंबई में निधन, लंबे समय से थे बीमार


कोलकाता (मानवी मीडिया): टीएमसी के वरिष्ठ नेता व पश्चिम बंगाल सरकार में उपभोक्ता मामले, स्वयं सहायता समूह और स्वरोजगार मंत्री साधन पांडे का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने 71 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ममता ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि हमारे वरिष्ठ सहयोगी, पार्टी नेता और कैबिनेट मंत्री साधन पांडे का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। 

उनके साथ लंबे समय से एक अद्भुत रिश्ता था। इस नुकसान पर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों, अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

 बता दें कि पिछले साल जुलाई में मंत्री साधन पांडे को फेफड़ों में गंभीर संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दौरान उनकी स्थिति काफी गंभीर हो गई थी और उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में वेंटिलेटर पर रखा गया था। बाद में थोड़ी स्थिति सुधरने पर मुंबई शिफ्ट किया गया था लेकिन आज उनका निधन हो गया।

Post Top Ad