मंत्री सूर्यप्रताप शाही ,पत्रकार से नेता बने शलभमणि त्रिपाठी ने किया नामांकन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 8, 2022

मंत्री सूर्यप्रताप शाही ,पत्रकार से नेता बने शलभमणि त्रिपाठी ने किया नामांकन

 


देवरिया(मानवी मीडिया): उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में देवरिया जिले की दो वीआईपी सीटों पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के रूप में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने पथरदेवा सीट से और पत्रकार से नेता बने शलभमणि त्रिपाठी ने देवरिया सदर सीट से नामांकन किया।

शाही ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे तथा पथरदेवा के पूर्व ब्लाक प्रमुख ब्रह्मा यादव को अपना प्रस्तावक बनाया है। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार रहे पूर्व पत्रकार त्रिपाठी ने दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि शहर में सुबह अखबार बांटने और ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाली बहन निशा त्रिपाठी और सफाईकर्मी राम लगन पासवान को उन्होंने अपना प्रस्तावक बनाया है। त्रिपाठी ने कहा कि इसके पीछे मातृशक्ति और आत्मनिर्भर लोगों को बढ़ावा देने की सोच है।

शाही ने जनता के आशीर्वाद से चुनाव में फिर से विजय प्राप्त करने का दावा करते हुए कहा कि चुनाव के बाद वह भाजपा की सरकार बनने पर देवरिया जिले के बैतालपुर में एक चीनी मिल की स्थापना करायेंगे।

उन्होंने कहा कि जिले के विकसित गांव बैतालपुर, पथरदेवा, हेतीमपुर और तरकुलवा को सरकार बनने पर नगर पंचायत के रूप में विकसित किया जायेगा। साथ ही देवरिया जिले में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना का काम भी पूरा किया जायेगा।

त्रिपाठी ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वह देवरिया को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाने का काम किया है।एक बार फिर सरकार बनने पर विकास की गति को और गति देने का काम किया जायेगा।

Post Top Ad