सतीश चंद्र मिश्र ने रायबरेली के बछरावां में भाजपा पर भड़के - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 19, 2022

सतीश चंद्र मिश्र ने रायबरेली के बछरावां में भाजपा पर भड़के


लखनऊ (मानवी मीडिया)बी.एस.पी राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद( राज्यसभा ) सतीश चंद्र मिश्र ने रायबरेली के बछरावां विधानसभा की प्रत्याशी  लाजवंती कुरील,सलोन विधानसभा की प्रत्याशी इंजी स्वाति सिंह कठेरिया, प्रतापगढ़  के विश्वनाथ गंज विधानसभा के प्रत्याशी  संजय त्रिपाठी को विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने के लिए जनता से वोट अपील किया।

भाजपा  खाली 500 करोड़ रुपए महीना खर्चा करती है विज्ञापन में दिखने के लिए। इन्ही पैसों को अगर स्वास्थ्य व्यवस्था जैसे ऑक्सीजन के लिए दवाइयों के लिए तथा और अन्य जरूरत की चीजों में लगाया गया होता तो करोना काल में इस तरह का भयावह दृश्य देखने को नहीं मिलता।

 कोरोना काल में सैकड़ों की संख्या में लोग मर गए जिनको दवाइयां नहीं मिली ऑक्सीजन नहीं मिला बेड नहीं मिला जलाने की लिए जगह नहीं मिली  लकड़ियां नहीं मिली गंगा किनारे उनके शवों को दफनाया गया, और किस तरह से जानवरों ने शवों को नोचा ये सबने देखा।भारतीय जनता पार्टी झूठों की पार्टी है, शुरू से झूठ बोलकर लोगों से वोट लेती है

15 लाख रूपये भी भाजपा का एक जुमला था और बेरोजगारों को दो करोड़ नौकरियां देने भी जुमला था।

सरकारी संस्थानों को बेचकर सरकारी नौकरियां खत्म की आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रहे हैं हर तरीके से जनता को मारा है इन भाजपा वालों ने।

Post Top Ad