भाजपा पश्चिम विधानसभा प्रत्याशी अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने घर-घर किया जनसंपर्क - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 8, 2022

भाजपा पश्चिम विधानसभा प्रत्याशी अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने घर-घर किया जनसंपर्क


लखनऊ(मानवी मीडिया)भाजपा पश्चिम विधानसभा प्रत्याशी अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने प्रातः8:00 सहादतगंज वार्ड में अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया के नेतृत्व में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा ने लोगों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट डालने की अपील की उन्होंने  मातादीन रोड पर डोर टू डोर लोगों से संपर्क किया व अंजनी श्रीवास्तव को भारी मतों से जिताने के लिए कहा। तदोपरांत भवानी गंज वार्ड के लोधपुरवा ,गणेशपुरी कॉलोनी में जनसंपर्क किया । तत्पश्चात राजाजीपुरम में भारतीय जन सेवा समिति द्वारा  बैठक आयोजित हुई समिति के अध्यक्ष शैलेश बाजपेई शैलू ने लोगों से अंजनी कुमार श्रीवास्तव के पक्ष में मतदान करने को कहा। 
इसी क्रम में भारतीय जीवन बीमा निगम व पोस्ट ऑफिस में अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाकात की। शाम 4:00 बजे कश्मीरी मोहल्ला रुस्तम नगर  कॉलोनी में पश्चिम विधानसभा महिला मोर्चा प्रभारी अर्चना साहू के साथ सघन जनसंपर्क किया। विधानसभा चुनाव संचालन मीडिया प्रभारी ऋषि शर्मा ने बताया अंजनी कुमार श्रीवास्तव को कार्यकर्ता होने के कारण जनता सहित क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। साथ-साथ महिलाओं युवाओं और वरिष्ठ कर्ताओं की छोटी- छोटी टोलियां भी संपर्क कर रही है ।जनसंपर्क में मुख्य रूप से क्षेत्रीय संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ पुरुषोत्तम पुरी,  नगर मंत्री अशोक श्रीवास्तव,मंडल अध्यक्ष अजय सोनी, अरविंद मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र राजपूत वरिष्ठ कार्यकर्ता अतुल दीक्षित , गज्जी निगम,यूएन पांडे, एसपी तिवारी बाबा,मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा नीरजा चतुर्वेदी, आराधना साहू, राजवीर सिंह,विजय कनौजिया , अभय उपाध्याय, आशीष शर्मा व अन्य सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post Top Ad