जाने भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं ,किसानों ,नौजवानों को क्या क्या मिलेगा फ्री - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 9, 2022

जाने भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं ,किसानों ,नौजवानों को क्या क्या मिलेगा फ्री


लखनऊ /  पीलीभीत (मानवी मीडिया) उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा  ने जनपद पीलीभीत के पूरनपुर एवं बीसलपुर विधानसभाओं में उत्साह से भरी जनसभाओं में विपक्ष  पर प्रहार करते हुए कहा कि  उनकी सरकारें तो दंगा कराने के मामले में चैम्पियन थी। समाजवादी सरकार में अलग अलग प्रकार के 700 दंगे हुए थे।  इसी प्रकार से बसपा की सरकार में भी करीब पौने तीन सौ दंगे हुए थे। लोगों को लडाकर अपनी राजनीति की रोटी सेंकना उनका स्वभाव रहा है। भाजपा की वर्तमान सरकार में प्रदेश में अमन चैन कायम रखा और एक भी दंगा नहीं हुआ है। विपक्ष आज एक बार फिर लोगों को जातियों और संप्रदाय में बांटने की साजिश कर रहा है।  अब इसके लिए इन्होंने बंगाल से बी टीम को बुलाया है, वहां से ममता दीदी आई है। इन्हे यूपी के लोगों से कोई ममता नहीं है। बंगाल चुनाव के समय वे कहती थीं कि पान मशाला खाने वाले,टीका लगाने वाले यूपी के लोग गुन्डे है। चुनाव जीतने के बाद बंगाल में यूपी के लोगों पर चुन चुनकर अत्याचार किया गया। समाजवादी पार्टी को बताना चाहिए कि बंगाल से  ममता दीदी को क्यों बुलाया है , क्या उत्तर प्रदेश के लोगों को गाली देने  का इनाम देने के लिए बुलाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई टीएमसी की  नेत्री को सूबे के लोगों से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उत्तर प्रदेश भगवान राम ,कृष्ण, ऋषि मुनियों  की धरती है।अभी तो और लोग भी आएंगे। पहले लोगों को लडाने का काम सपा बसपा और कांग्रेस के लोग खुद ही करते थे पर अब इन्होंने नया तरीका निकाला है। अब ये इस काम के लिए बाहर से हैदराबाद से अपनी बी टीम को बुलाते है।

पीलीभीत की पूरनपुर तथा बीसलपुर विधानसभा में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति के प्रतिपादन से दूरी बनाकर रखने वाले भी आज हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे हैं।  पहले तो यही लोग राम मंदिर के निर्माण को लेकर तरह तरह के तंज कसा करते थे राम के अस्तित्व को ही नकारते थे। अब यह भी देख रहे हैं कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। इन दलों का कोई भी बडा  नेता आज तक भगवान राम के दर्शन के लिए नहीं गया है क्योंकि उन्हें वोट बैंक का खतरा है। इसमे उन्हे साम्प्रदायिक कहलाये जाने का खतरा दिखता है।

आज यूपी में विकास की धारा बह रही है।  जो अपराधी योगी सरकार के समय में बिल में चले गए थे वे विपक्ष के प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही बिल से बाहर आने लगे हैं। अब वे फिर  प्रदेश में अपराध का नंगा नाच न कर सकें इसके लिए भाजपा के पक्ष में एकजुट होकर मतदान करना होगा। इस चुनाव में पहले से भी अधिक मतदान करना होगा।

पिछले पांच साल में उत्तर प्रदेश की दशा और दिशा बदल गई है। अपराध समाप्त हुआ है और शिक्षा का विस्तारीकरण हुआ है। गांव गरीब किसान नौजवान महिला सभी का कल्याण हुआ है इसीलिए सपा बसपा कांग्रेस माकपा आदि दल मिलकर भी भाजपा का मुकाबला नहीं कर पा रहे है।इसका एक और कारण है  कि भाजपा के पास खरा सोने जैसा कार्यकर्ता  है  जो दूसरे दलों के पास नहीं है। इसी कारण से विपक्ष घबराया हुआ है। पिछले पौने पांच साल में  हर क्षेत्र में तमाम कार्य हुए है तथा पांच साल में ही 11 लाख करोड की अर्थव्यवस्था 22 लाख करोड की हो गई है। पांच साल पूर्व जो बेरोजगारी दर 17.4% प्रतिशत थी वह पांच साल में 4.9% प्रतिशत ही रह गई है। आज भाजपा ने अगले पांच साल के लिए अपने संकल्प घोषित कर दिए है। आने वाले पांच साल में यूपी के माध्यमिक विद्यालयों को आधुनिकतम इन्फ्रास्ट्रक्चर से युक्त किया जाएगा। यह बदलाव भाजपा की सरकार लाती है। इसके विपरीत विपक्ष की सरकारें के आने पर माफिया, वसूली की पर्ची तथा समाज को जाति और सम्प्रदाय में विभाजित करने जैसे काम होते है। समाज को विभाजित कर वे वोट का लाभ लेने का प्रयास करते है।  भाजपा ने सबका  साथ सबका विकास के आधार पर काम किया है। राशन का वितरण हुआ है तो  हिन्दू मुसलमान सिख इसाई अगडा पिछडा दलित सभी को बराबर से दिया है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ है। इसके विपरीत विपक्ष का काम ही भेदभाव करके अपनी राजनीति की रोटी सेंकने का है। यह अलग अलग भेष रख कर आएंगे पर ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।इन लोगों का काम ही भाजपा को बदनाम करने का है। उनका कहना था कि चुनाव में भाजपा की ही जीत होगी  पर कार्यकर्ता को अति आत्मविश्वास से बचना होगा।  उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज विकास की सुगन्ध आ रही है। सभी लोग एकजुट है और आगे भी सभी को एकजुट रहना है। एक कहानी सुनाते हुए उन्होंने कहा कि एकता में ही शक्ति है। सभी भारतीयों को मोदी जी और योगी जी के साथ एक रहना है।  भाजपा सभी को बराबर से सम्मान देती है पर तुष्टीकरण किसी का नहीं करती है। विपक्ष का काम ही तुष्टीकरण की राजनीति करने का रहा है। कांवड यात्रा  के दौरान उस पर पत्थर बरसते हैं और पत्थर बरसाने वाले छाती पर मंूग दलते थे जबकि चोटिल लोग थाने में दिखते  थे।योगी सरकार में यह स्थिति नहीं रही है तथा अब कोई  पत्थर नहीं बरसाता है बल्कि यात्रा पर फूल बरसते है। भाजपा भारत की महान संस्कृति का प्रतिपादन करती है।

वर्तमान सरकार के समय में गन्ने की सभी 119 चीनी मिले चली है और एक लाख सत्तावन हजार करोड रुपए के गन्ना मूल्य का भुगतान हुआ है। सपा बसपा ने तो 29 चीनी मिलो को या तो बन्द कर दिया या बेंच डाला था। जब तक खेत मे गन्ना रहा तब तक मिलों ने वर्तमान सरकार के कार्यकाल में गन्ना खरीदा है। सरकार ने किसान को सम्मान निधि दी है। घर घर नल से पीने का पानी पहुचाया जा रहा है। गांव  से लेकर शहर तक भरपूर बिजली आ रही है। महिला सम्मान की रक्षा के लिए हर घर में शौचालय बनवाया गया है।  गरीबों को मकान ,गैस का कनेक्शन दिया है।संकल्प पत्र में यह कहा हैं कि जिन्हें गैस का चूल्हा दिया है उन्हें होली- दिवाली में फ्री में गैस सिलेंडर मिलेगी तथा 60 साल से अधिक की महिलाओं  के लिए बस यात्रा फ्री होगी ।आने वाले समय में किसानों को सिंचाई के लिए बिजली फ्री मिलेगी। इंटर पास करने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी  फ्री मिलेगी। हर घर में एक नौजवान को नौकरी दी जाएगी। सपा बसपा कांग्रेस पुरानी पेंशन के नाम पर लोगों को भडका रही है। सपा शासन काल मे स्वयं सैप ही नई पेंशन लाई थी वह वोट के लिए पुरानी पेंशन  लाने का झूठा वादा कर रही है।  वर्तमान भाजपा सरकार नई पेंशन की कमियों को दूर कर रही है। पुरानी पेंशन के जो बेहतर विकल्प है उन्हें नई पेंशन योजना में शामिल कर रही है सपा सरकार ने पिछले शासनकाल में 10500 करोड रुपए का सरकारी अंशदान नई पेंशन का जमा ही नहीं किया था जिसे 2017 के बाद बीजेपी सरकार आने पर जमा किया गया।  जो समाजवादी पिछली सरकार में बिजली नहीं दे पाए और प्रदेश के लोगों को अंधेरे में रखा  वे फ्री बिजली की बात कर रहे है। मकानों और जमीनों पर कब्जे के लिए कुख्यात पिछले शासनकाल वालो ने मकाने देने के नाम पर लाखों फार्म  भरवाए थे पर सत्ता में आने पर हजारो में भी मकान  गरीबों को नहीं दिए। वर्तमान भाजपा सरकार ने 43 लाख गरीबों को मकान देने को काम किया है।

विपक्ष के कुछ नेता सपने बहुत देखते थे और आज जब भाजपा सरकार ने पूरी मुस्तैदी के साथ काम करके  उत्तर प्रदेश को बदल दिया है तब वे भाजपा की सरकार की योजनाओं का अपना सपना बता रहे है।उन्हें जवाब देना चाहिए कि अगर इतने ही सपने देखे थे तो फिर काम क्यों नहीं किया था। पिछली सरकारों में  तमंचों और कट्टों के अवैध प्रचलन के लिए बदनाम हो गए यूपी में ब्रह्मोस मिसाइल व ऑटोमेटिक राईफल  बनने जा रही है। उन्होंने चुनाव में भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करने की भी अपील की। सभाओं में उत्साह से भरी भीड़ ने भाजपा को जिताने का संकल्प लिया इस अवसर पर पूरनपुर के प्रत्याशी बाबूराम पासवान बीसलपुर विधानसभा के प्रत्याशी विवेक वर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष पीलीभीत संजीव कुमार सिंह उपस्थित थे

Post Top Ad