कांग्रेस को बड़ा झटका, एक और पोस्टर गर्ल इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 9, 2022

कांग्रेस को बड़ा झटका, एक और पोस्टर गर्ल इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल


लखनऊ (मानवी मीडिया): उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले एक बार फिर से कांग्रेस की आम जनता के सामने किरकिरी हो गई है। दरअसल, अब 

शक्ति विधान के पोस्टर दिखने वालीं पार्टी नेता वंदना ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में जाने का ऐलान कर दिया है। यह ऐसा दूसरा मामला है जब कांग्रेस की पोस्टर गर्ल पार्टी छोड़ कर गई हो। इससे पहले लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य पहले ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं। वह चुनावों में टिकट न मिलने के कारण नाराज थी। 

वहीं पार्टी नेता वंदना ने कहा कि कांग्रेस में पुराणों चेहरों से ज्यादा नए लोगों को ऊपर  रखा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलने का समय नहीं देती हैं।  नाराज वंदना सिंह का एक बड़ा बयान भी सामने आया है जहां वो एक इंटरव्यू के दौरान कह रही है कि-'मैं 5-6 साल से कांग्रेस में सक्रिय हूं। पदाधिकारी हूं, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हूं। प्रियंका जी ने कहा कि महिलाओं को 40 फीसदी मौका देंगे तो मुझे लगा मुझे भी मौका दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Post Top Ad