BJP का फुलफॉर्म भारतीय झूठ पार्टी। - सतीश चंद्र मिश्र - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 18, 2022

BJP का फुलफॉर्म भारतीय झूठ पार्टी। - सतीश चंद्र मिश्र


लखनऊ (मानवी मीडिया) बी.एस.पी के राष्ट्रीय महासचिव, राजयसभा सांसद माननीय  सतीश चंद्र मिश्र  ने हाथरस और उन्नाव जिले के सभी विधानसभा सीटों के बसपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार-प्रसार किया और उन्हें जीत दिलाने के लिए जनता से अपील की। 

हाथरस विधानसभा - अविन शर्मा (सादाबाद), संजीव कुमार काका (हाथरस),ठाकुर अवधेश कुमार सिंह (सिकंदरा-राउ)

उन्नाव विधानसभा-  राजेंद्र गौतम (सफीपुर)   

समाजवादी पार्टी में 134 से ज्यादा दंगे हुए, वही बहन मायावती जी की सरकार में एक भी दंगे नहीं हुए, क्योंकि दंगे अपने राजनीतिक फायदे के लिए कराए जाते हैं, जो भाजपा और सपा मिलकर करती है।

 BJP का फुलफॉर्म भारतीय झूठ पार्टी। - सतीश चंद्र मिश्र 

समाजवादी पार्टी और भाजपा आज से नहीं मुलायम सिंह यादव जी के जमाने से मिली हुई है और एक दूसरे सँभालते हैं , पार्लियामेंट में मुलायम सिंह जी ने प्रधानमंत्री को आशीर्वाद दिया था कि आप जाइए जीत कर आइए और देश के प्रधानमंत्री बने।

 दलित, पिछड़ों व अल्पसंख्यक समाज के लिए बहन मायावती जी ने अनेकों योजनाएं वह कार्य किए हैं।

सपा से त्रस्त होकर जनता ने भाजपा को वोट दिया लेकिन भाजपा ने जनता के पीठ पर भी छुरा भोंकने का काम किया।

 *भाजपा सपा ने किसानों से वादा किया लेकिन उनके लिए कोई भी कार्य नहीं किया। बहन जी ने किसानों से कोई भी झूठा वादा नहीं किया था ,लेकिन सरकार बनते ही बहन जी ने किसानों की आय को दोगुनी कर दी क्योंकि किसान बहन जी के दिल में बसते हैं।*

आज किसान भाजपा से त्रस्त हैं किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं बस रात-रात भर खेतों में बैठकर जानवरों से अपने खेत की रखवाली कर रहे हैं।

 भाजपा को इस स्तर पर गिर गई कि काले कानून लाकर किसानों की जमीन अपने उद्योगपति दोस्तों को बेचने पर आतुर हो गई।

 *700 किसानों की शहादत हम भुला नहीं सकते। इनके मंत्री के लड़के किसानों को कुचल के मार देते हैं।जब किसानों से इतनी नफरत है तो क्यों झूठा प्रचार और झूठी हमदर्दी दिखाते हैं।*

*आज किसानों का हत्यारा खुलेआम घूम रहा है। न मंत्री को पद से हटाया और हत्यारे बेटे को तुरंत जमानत दिलवा दिया।*

मंत्री का हत्यारा बेटा बेल पर रिहा है और जिस लड़की ने कोई भी गुनाह नहीं किया किसी भी तरह का अपराध नहीं किया उस ख़ुशी दूबे को आज 2 सालों से ऊपर हो गया है उसको इन भाजपा वालों ने जेल में कैद करके रखा है। 

 *किसान आज समझ चुके हैं हमको किसी का साथ देना है, सैफई में नाच गाने देखने वालों का, किसानों को कुचलने वालों का की जिस बसपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी की थी उसको।*

भाजपा और सपा 5 साल का एक झूठा कागज बनाती है और उसी का नाम घोषणा पत्र रख देती है कि हम आपको यह देंगे वह देंगे लेकिन कुछ भी नहीं देते, बहन जी घोषणा पत्र नहीं बनाती वह काम करके दिखाती हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने हाथरस में ऐसा काम किया कि जिसके वजह से पूरा देश को पूरे विश्व में लज्जित होना पड़ा। एक दलित बेटी के साथ जिस तरह भाजपा ने भयानक अत्याचार किया कि सुनकर लोगों की रूह कांप जाती है। एक दलित बेटी के साथ दुराचार हुआ उसको न्याय दिलाने के बजाय लखनऊ के आदेश पर उसके परिवार को कैद करके उस दलित बेटी का शव मिट्टी का तेल डालकर परिवार होते हुए भी किसी लावारिस लाश की तरह जला दिया गया।

 *मीडिया अगर यह सब नहीं दिखाती तो शायद और ना जाने क्या-क्या भाजपा वाले इस हाथरस की बेट और उसके परिवार के साथ ना जाने क्या-क्या करते।

उन्नाव का कांड सबको पता है कि किस तरह से भाजपा के विधायक लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उनको बचाने के लिए पूरी भाजपा एड़ी चोटी का जोर लगा देती है।

बहन जी सरकार में जो दोषी होता है भले ही वो बहन जी की सरकार का सांसद या मंत्री क्यों न हो उसको बख्शा नहीं जाता उसे बहन जी अपने आवास पर बुलाकर गिरफ्तार करवाती हैं। यह होता है न्याय और कानून का राज जो बहन जी के शासन में चलता था भाजपा वाले तो सिर्फ ढकोसलेबाजी करना जानते हैं।

 *जिस दिन बहन जी का शासन खत्म हुआ और समाजवादी पार्टी की सरकार बनी और जैसे सपा के लोगों ने मंच पर शपथ लिया उस दिन सारे अपराधी खुश हो गए कि अब उनका राज वापस आ गया।*

 मुजफ्फरनगर दंगा हो रहा था वहां लोग मारे जा रहे थे और दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के लोग बैठकर सैफई में नाच गाना देख रहे थे।

ब्राह्मणों की हत्या और एनकाउंटर करवाने पर प्रदेश के मुखिया अपना बखान करते घूमते हैं और अपनी पीठ थपथपाते हुए।*

 *प्रदेश के मुखिया से हम यह कहना चाहते हैं कि यहां की जनता बुलडोजरों से नहीं डरती और गर्मी किसकी उतरती है यह 10 मार्च को साफ हो जाएगा।

 अगर सपा सरकार में आती है तो इस बात से भाजपा नहीं घबराती  क्योंकि यह सब एक ही है, लेकिन भाजपा इतना इसलिए घबरा इसलिए रही है कि क्योंकि इन्हें मालूम हो चुका है कि बहन मायावती जी की सरकार बन रही है।

 *जितना पैसा भाजपा ने प्रचार-प्रसार में खर्च किया है अगर उतना स्वास्थ्य व्यवस्था में खर्च कर दिए होते तो कोरोना काल के समय प्रदेश में इस तरह के भयावह दृश्य देखने को नहीं मिलते।*

 जब नए जिले बनते हैं तब वहां पर हर एक चीज बनाई जाती है चाहे वह अस्पताल,स्कूल, सड़क, कॉलेज, दफ्तर आदि हो और आप सब जानते हैं कि बहन जी ने अपने शासनकाल में उत्तर प्रदेश में 23 नए जिले बनाए थे।

अब समय आ गया है कि परिवारवाद और तानाशाही करने वाली पार्टियों को इस प्रदेश से उखाड़ फेंकने का और जनता की अपनी और एक मात्र हितैषी पार्टी बहुजन समाज पार्टी और बहन जी की सरकार बनाने का। 



Post Top Ad