अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन से सेना के 7 जवान शहीद, दो दिन बाद मिले शव - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 8, 2022

अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन से सेना के 7 जवान शहीद, दो दिन बाद मिले शव


नई दिल्ली(मानवी मीडिया): रविवार को अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में भारी हिमस्खलन हुआ था, जिसकी चपेट में सेना के सात जवान आ गए थे। दो दिनों से लापता इन जवानों के लिए बचाव कार्य चलाया जा रहा था। लेकिन मंगलवार को भारतीय सेना ने बताया कि हिमस्खलन वाली जगह से सात जवानों के शहीद होने की पुष्टि हुई है। उनके शव हिमस्खलन स्थल से निकाल लिए गए हैं। जवानों के शवों को आगे की औपचारिकताओं के लिए हिमस्खलन स्थल से निकटतम सेना चिकित्सा सुविधा में स्थानांतरित किया जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश के केमांग सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के जवानों के शहीद होने से गहरा दुख हुआ। इन वीर जवानों ने देश की सेवा करते हुए अपनी जान गंवाई। मैं उनके साहस और सेवा को सलाम करता हूं। उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

पिछले रविवार को अरुणाचल प्रदेश में सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त के दौरान सेना के सात जवान हिमस्खलन में फंस गए थे। उनको बचाने के लिए विशेष प्रयास किया गया। सेना ने सोमवार को बताया था कि यह हादसा राज्य के कामेंग सेक्टर में ऊंचाई वाले इलाके में रविवार को हुआ। जवान सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी अचानक हिमस्खलन होने से वो उसमें फंस गए थे। इस घटना की सूचना मिलते ही सेना ने तलाशी और बचाव अभियान शुरू कर दिया था, लेकिन जवानों को बचाया नहीं जा सका।

Post Top Ad