मुख्यमंत्री केजरीवाल ने टाटा, बिरला, अंबानी समेत तमाम बड़े उद्योगपतियों को लिखी चिट्ठी, दिल्ली के लिए मांगा ऑक्सीजन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 25, 2021

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने टाटा, बिरला, अंबानी समेत तमाम बड़े उद्योगपतियों को लिखी चिट्ठी, दिल्ली के लिए मांगा ऑक्सीजन

नई दिल्ली (मानवी मीडिया) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के बड़े उद्योगपतियों को चिट्ठी लिख कर ऑक्सीजन की मांग की है। टाटा, बिरला, बजाज, हिंदुजा, महिंद्रा और कई बड़े उद्योगपतियों को लिखी चिट्ठी में सीएम केजरीवाल ने उनसे ऑक्सीजन के लिए सहयोग मांगा है।  

मुख्यमंत्री ने इस खत में लिखा है कि कृपया करके दिल्ली को इस संकट से उबारने में दिल्ली सरकार की मदद करें, यदि आपके पास ऑक्सीजन और टैंकर हैं तो हमारी मदद के लिए आगे आएं। आपको बता दें कि केजरीवाल ने जिन उद्योगपतियों को पत्र लिखा है, उसमें मुकेश अंबानी के अलावा रतन टाटा, आदित्य बिरला, राहुल बजाज, आनंद महिंद्रा, हिंदुजा ब्रदर्स समेत कई बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं।

दिल्ली में क्यों है ऑक्सीजन का इतना संकट?
आपको बता दें कि दिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत बहुत ज्यादा हो रही है। स्थिति ये है कि अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के कारण वहां भर्ती मरीज अब दम तोड़ रहे हैं। दिल्ली में ये समस्या गंभीर इसलिए भी है कि यहां पर ऑक्सीजन का प्रोडक्शन नहीं होता है और ना ही मेडिकल ऑक्सीजन की कोई फैक्ट्री है। शनिवार को तो दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण 20 मरीजों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्रियों से मांगी थी मदद
दिल्ली में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को देश के सभी मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिख कर मदद मांगी थी। इसमें उन्होंने अनुरोध किया था कि अगर आपके पास अतिरिक्त ऑक्सीजन है तो उसे दिल्ली को देकर मदद करें। केंद्र सरकार की मदद के बावजूद कोरोना इतना भायनक है कि सभी संसाधन अपर्याप्त साबित हो रहे हैं।
बता दें, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24,103 नए मामले सामने आए। जिसके बाद कुल मामले 1,004,782 हो गए। 357 लोगों की दिल्ली में पिछले 24 घंटे में मौत हुए, जिसके बाद कुल मौत के मामले 13,898 हो गए। पिछले 24 घंटे में 22,695 लोगों की रिकवरी हुई। कुल रिकवरी 897,804 हो गई है। प्रदेश में कुल एक्टिव मामले 93,080 है।

Post Top Ad