मुख्यमंत्री योगी ने नवरात्र तथा श्रीराम के पावन जन्मदिन रामनवमी पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 20, 2021

मुख्यमंत्री योगी ने नवरात्र तथा श्रीराम के पावन जन्मदिन रामनवमी पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

 मुख्यमंत्री ने वासन्तिक नवरात्रि तथा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन

जन्मदिन रामनवमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु लोग राम नवमी के अवसर

पर घर में ही रहकर धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करें

लखनऊ: (मानवी मीडिया) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदि शक्ति माँ भगवती के अनुष्ठान के पर्व वासन्तिक नवरात्रि एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन जन्मदिन रामनवमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि शक्ति की अधिष्ठात्री देवी के अनुष्ठान की नवमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मदिन हम सबको एक नई प्रेरणा और प्रकाश प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शक्ति की अधिष्ठात्री देवी माँ भगवती इस चराचर जगत की आदि शक्ति हैं तो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का सम्पूर्ण जीवन हम सबको जीवन के उच्च आदर्शों और मर्यादाओं का पालन करने की एक नई प्रेरणा प्रदान करता है। राम नवमी के दिन नौ कन्याओं का पूजन मातृ शक्ति के प्रति भारत की सनातन आस्था और सम्मान के भाव को प्रदर्शित करता है।

आदि शक्ति माँ भगवती की शक्ति और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की मर्यादा हम सबको अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों से जोड़ने में एक नई शक्ति प्रदान करेगी। इस पावन अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों के प्रति हमारी अनन्त शुभकामनाएं।

वर्तमान समय की विशेष परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री  ने आमजन से अनुरोध किया है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु लोग राम नवमी के अवसर पर घर में ही रहकर धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करें।

-

Post Top Ad