अभिनेता विजय राज को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत, यौन उत्पीड़न केस की कार्रवाई पर लगाई रोक - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 21, 2021

अभिनेता विजय राज को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत, यौन उत्पीड़न केस की कार्रवाई पर लगाई रोक


मुंबई (मानवी मीडिया): बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने बॉलीवुड अभिनेता विजय राज को छेड़छाड़ के मामले में अंतरिम राहत दे दी है। हाई कोर्ट ने विजय राज पर चल रहे केस की कार्रवाई पर रोक लगाने का निर्दश दिया है। विजय राज पर फिल्म ‘शेरनी’ की एक महिला क्रू मेंबर के साथ छेड़छाड़ और उनका पीछा करने का आरोप लगा है।हाई कोर्ट ने निर्देश दिया कि विजय राज के खिलाफ गोंदिया जिले में मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष लंबित आपराधिक मामले में सभी कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। विजय राज के खिलाफ 3 नवंबर, 2020 को गोंदिया के रामनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस शिकायत के बाद विजय राज ने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की, जिसमें उनके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई थी।

विजय राजअभिनेता विजय राज ने अपनी इस याचिका में कहा था कि फिल्म क्रू सदस्य महिला द्वारा उनके खिलाफ दर्ज की गई शिकायत का मकसद अभिनेता की छवि खराब करना और लोकप्रियता हासिल करना है। अपनी इस याचिका में उन्होंने यह भी दावा किया कि महिला के साथ उन्होंने किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार नहीं किया। उनका कहना है कि यौन उत्पीड़न केवल तभी मान्य होता है जब या तो शारीरिक संपर्क हो, पोर्नोग्राफी दिखाई जाए या शारीरिक संबंध की मांग की जाए। दिग्गज अभिनेता का कहना है कि उन्होंने ऐसा कोई भी कार्य नहीं किया है, जो कि यौन उत्पीड़न का कैटेगरी में आए।राज ने अपनी सफाई में कहा था कि वह पहली बार गोंदिया गए थे। वह सेट पर नए थे, इसलिए यह असिस्टेंट डायरेक्टर का काम था कि उन्हें कॉल टाइमिंग्स और दूसरी अन्य चीजों के बारे में गाइड करे। जिस महिला ने विजय राज के खिलाफ शिकायत की है, वह फिल्म शेरनी की असिस्टेंट डायरेक्टर थी।विजय राजबता दें कि फिल्म शेरनी में विद्या बालन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म मध्य प्रदेश में शूट हो रही थी, जब विजय राज पर फिल्म से जुड़ी महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। विजय राज का नाम यौन उत्पीड़न मामले से जुड़ते ही, उन्हें इस फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। साथ ही फिल्म के निर्माताओं द्वारा एक कमेटी बनाई गई, जिसे इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी

Post Top Ad