मास्क नहीं पहनने पर रोका तो पुलिसकर्मियों से साथ बदतमीजी करने लगे पति-पत्नी, - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, April 19, 2021

मास्क नहीं पहनने पर रोका तो पुलिसकर्मियों से साथ बदतमीजी करने लगे पति-पत्नी,


नई दिल्ली (मानवी मीडिया): पूरे देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसी स्थिति में अब राज्यों के पास संसाधनों की कमी होती जा रही है। राजधानी दिल्ली में भी कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है और लोग है कि नियमों तोड़ने से बाज नहीं आ रहे है। प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि वो महामारी से बचने के लिए जरूरी सावधानियों का पालन करें। इस बीच दिल्‍ली पुलिस की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है, जो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पति-पत्नी को पुलिसकर्मियों से साथ बदतमीजी करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने मध्य दिल्ली के पटेल नगर निवासी पंकज और उसकी पत्नी आभा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, थाने से महिला स्टाफ को बुलाकर महिला को काबू कर थाने लाया गया। इस दौरान महिला ने पुलिसकर्मियों का हाथ भी झटक दिया। आरोपी महिला ने भीड़ को भी उकसाने का प्रयास किया। वीडियो देखने के बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले में और भी धाराएं जोड़ने की बात कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार घटना रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। कार में जा रहे एक दंपति को मास्क नहीं पहनने पर जब पुलिसकर्मियों ने रोका और मास्क नहीं पहनने का कारण पूछा तो महिला पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी करने लगी और कहा कि वे जुर्माना नहीं देंगे। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस से झगड़ रहे इन लोगों को दरियागंज थाने ले जाकर पुरुष को गिरफ्तार कर लिया गया

Post Top Ad